फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Kerala: Swamy Gangeshanand comes after bobbitization, Claims he is well now

महिला ने काट दिया था स्वामी गंगेशानंद का निजी अंग, 8 महीने बाद आए सामने

Wed, 28 Mar 2018 03:40 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Mar 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
Kerala: Swamy Gangeshanand comes after bobbitization, Claims he is well now
स्वामी गंगेशानंद

एक महिला के हमले में घायल हुए स्वामी गंगेशानंद आठ महीने बाद लोगों के सामने आए। प्रेस कांफ्रेंस करके उन्होंने जानकारी दी आठ महीने के लंबे इलाज के बाद अब पूरी तरीके से स्वस्थ्य हूं और साधारण जिंदगी जी रहा हूं। उन्होंने कहा कि तिरुवनंतपुरम में हुई घटना ने मुझे थर्ड जेंडर बना दिया था लेकिन अब मैं पूरी तरीके से ठीक हूं। 

विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए गंगेशानंद ने कहा कि दिसंबर 2017 में मेरी कई सर्जरी हुई थी। पहले मुझे तिरुवनंतपुरम के मेडिकल कॉलेज लाया गया था। यहां मेरे लिंग पर कई टांके लगे। इसके बाद मेरी सर्जरी की गई। लेकिन अब मैं कह सकता हूं कि मैं पूरी तरह से स्वस्थ्य हूं। 
विज्ञापन


गंगेशानंद का इलाज कर रहे डॉ विजयन ने कहा कि गंगेशानंद आसानी से यूरिनेट कर सकते हैं। वह अब उसी तरह का जीवन जी सकते हैं जैसा पहले जिया करते थे। डॉ के मुताबिक गंगेशानंद के लिंग पर 4 सेंटीमीटर गहरा कट लगा था। 140 दिनों तक लगातार उनकी ड्रेसिंग हुई।  इस घटना के सवालों पर गंगेशानंद ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर मैं दोषी हूं तो भगवान और कोर्ट के सामने साबित होने दें। अगर मैं दोषी साबित होता हूं तो किसी भी तरह की सजा के लिए तैयार हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुझे अब किसी से कोई शिकायत नहीं है जिन्होंने मुझ पर हमला किया था मैंने उन्हें माफ कर दिया है। गंगेशानंद के मुताबिक जब मैं अस्पताल में भर्ती था तो मुझ पर सवालों की बाढ़ सी आ गई थी। मुझे विश्वास था कि लोगों के सवालों के जवाब देने और इलाज होने में समय लगेगा। इसलिए मैं चुप रहा। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान मुझे भयानक पीड़ा से गुजरना पड़ा। 


आपको बता दें कि पिछले साल मई के महीने में गंगेशानंद का लिंग एक महिला ने काट दिया था। महिला ने कथित रूप से बलात्कार का प्रयास करने पर स्वामी गंगेशानंद का लिंग काट दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed