फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Kerala novelist withdraws novel after threatened by Hindutva group

केरल: दक्षिणपंथी समूह की धमकी के बाद उपन्यासकार ने वापस लिया उपन्यास

Sun, 22 Jul 2018 09:21 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 22 Jul 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
Kerala novelist withdraws novel after threatened by Hindutva group

दक्षिणपंथी समूह से धमकी मिलने के बाद शनिवार को मलयालम लेखक एस हरीश ने अपना उपन्यास 'मीशा' वापस ले लिया है। उनका यह पहला उपन्यास है जो कि मातृभूमि समाचार पत्र में प्रकाशित हो रहा था। उपन्यास वापस लेने की जानकारी समाचार पत्र के संपादक कमलराम संजीव ने ट्वीट करके दी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुछ दक्षिणपंथी समूह के सदस्य हरीश और संपादक दोनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस उपन्यास में मंदिर जाने वाली हिंदू महिलाओं और उनकी परंपराओं को गलत तरीके से दिखाया गया हैै। शनिवार को बीजेपी महिला मोर्चा की महिला सदस्यों ने मातृभूमि मुख्यालय के बाहर मार्च भी किया था और मांग की थी कि उपन्यास को वापस ले लिया जाए।
विज्ञापन


इस उपन्यास को दलित पृष्ठभूमि में वर्णित किया गया है। इसमें जाति व्यवस्था के बारे में भी लिखा है। जो केरल में काफी समय से प्रचलित है। संपादक ने अपने ट्वीट में  लिखा कि यह दिन केरल के इतिहास के लिए काला दिन है। संजीव ने बताया कि हरीश को धमकियां मिल रही थीं। हरीश को धमकाया जा रहा था कि अगर वह अपना उपन्यास वापस नहीं लेगा तो उस पर और उसके परिवार पर हमला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले पर कांग्रेस नेता शशि थरूर का कहना है कि जो लोग हिंदुत्व तालिबान के उभरने पर दी गई मेरी चेतावनी नहीं मानते, उन्हें हरीश के साथ हुई घटना से सबक लेना चाहिए। वहीं केरल हिंदू आइकी वेदी की अध्यक्ष केपी ससिकला का कहना है, 'हम जानते हैं कि फिक्शन क्या है और इसका आनंद कैसे लें, लेकिन इसमें भी एक सीमा होती है। एक फिल्म में लिप-लॉक सीन दिखाकर क्या कोई कह सकता है कि यह दृश्य एक सपना था?' इस उपन्यास के खिलाफ केरल के कई हिस्सों में विरोध किया जा रहा था। जिसमें मंदिर के साधु संत भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed