केरल में एक और दलित युवती से दरिंदगी, तीन गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल का माहौल महिलाओं के लिए लगातार असुरक्षित होता जा रहा है। कानून की छात्रा से दरिंदगी करने और चाकुओं से गोदकर हत्या करने के ठीक दो दिन बाद अब एक और युवती से दरिंदगी की गई।
केरल के वरकाला इलाके में एक और दलित युवती का गैंगरेप किया गया। आरोपी उसे अस्तव्यस्त हालत में ही सुनसान इलाके में छोड़कर भाग गए। मनोरमा ऑनलाइन के अनुसार, 19 वर्षीय पीड़िता नर्सिंग की छात्रा थी।
इस घटना की सबसे ज्यादा हैरान करने वाली यह है कि युवती का गैंगरेप करने वालों में से एक उसका ब्वॉयफ्रेंड भी है।
ब्वॉयफ्रेंड ने ऑटो ड्राइवर के साथ मिल किया गैंगरेप
खबरों ने अनुसार, नर्सिंग की छात्रा और दलित युवती से गैंगरेप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों में एक युवती का ब्वॉयफ्रेंड, एक दोस्त और एक ऑटो ड्राइवर है।
बताते हैं कि युवती अपने दोस्तों के साथ कोल्लम घूमने गई थी। लौटते वक्त उसके दोनों साथियों ने ऑटो ड्राइवर के साथ मिलकर रास्ते में दरिंदगी की।
पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर पीड़िता से उनकी पहचान कराई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि यही वो तीनों को लोग थे जिन्होंने उसके साथ दरिंदगी की थी।
वहीं दो दिन पहले एक कानून की छात्रा से उसके कमरे में बलात्कार किया गया था और धारदार हथियार से बुरी तरह से हमला कर उसे जान से मार दिया गया था। इस घटना में पीड़िता के चिल्लाने के बावजूद भी किसी ने उसकी मदद नहीं की थी।
पीड़िता की मां ने सोमवार को मीडिया को बताया कि घटना के बाद जब वे पुलिस में गए तो पुलिस ने भी किसी तरह की मदद करने से इनकार कर दिया था।