{"_id":"58b69c064f1c1b7c05832058","slug":"kerala-catholic-priest-arrested-for-rapes-girl-in-church","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला पादरी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केरल: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला पादरी गिरफ्तार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
Updated Wed, 01 Mar 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के कोत्तियूर में नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में पादरी रॉबिन मैथ्यू को गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग ने हाल ही में बच्चे को जन्म दिया और उसे नजदीक के अस्पताल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
मीडिया की खबरों के मुताबिक सेंट सेबेस्टियंस चर्च के पादरी ने बात को दबाए रखने के लिए पीड़ित के घरवालों को 10 लाख रुपये का ऑफर भी दिया था।बता दें इस घिनौने अपराध का सच उस वक्त सामने आया जब नाबालिग लड़की ने नजदीक के अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। पूछे जाने पर उसने इसके लिए पिता को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस ने जब पिता से पूछताछ की तो उसने ये कबूल लिया कि लड़की की इस हालत के लिए वो जिम्मेदार है। पर दोनों के बयानों में गड़बड़ होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। सख्ती करने पर पिता ने खुलासा किया कि इसके पीछे पादरी जिम्मेदार है।
विज्ञापन
इस खुलासे के बाद पुलिस लगातार पादरी को तलाश रही थी और आखिरकार पादरी पर पुलिस ने शिकंजा कस ही लिया। लड़की ने बताया कि वो इस चर्च में पढ़ती है और पादरी मौका ढूंढ कर उसके साथ दुष्कर्म किया करता था।