{"_id":"5b0d1c2f4f1c1bf26e8b51a5","slug":"jobless-engineer-killed-his-wife-savitha-and-daughter-sinchana-while-girl-begged-not-to-kill-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी करती रही बख्शने की अपील, बेरहम पिता ने काट दिया गला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी करती रही बख्शने की अपील, बेरहम पिता ने काट दिया गला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 29 May 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
कर्नाटक के मैसूर में एक मैकेनिकल इंजीनियर ने पहले पत्नी को मारा, फिर नाना-नानी के घर से बेटी को लाकर उसका भी गला रेत दिया। पत्नी और बेटी की लाश के साथ एक रात बिताने के बाद उसने खुद जहर खाया और अपने हाथ और गले की नस काट ली। गंभीर हालत में आरोपी को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद रविवार को उसे छुट्टी मिल गई। सोमवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
43 साल के आरोपी का नाम आर प्रज्वल है। वह पिछले एक साल से बेरोजगार है और उसका अपनी 39 साल की पत्नी सविता से झगड़ा हो गया था। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि उसने सविता का गला रेत दिया। इसके बाद वह केएचबी कॉलोनी स्थित अपने ससुराल गया और वहां से अपनी 10 साल की बेटी सिंचाना को लेकर आया। उसने बेटी से कहा कि वह उसकी देखभाल नहीं कर सकता है इसलिए उसे मार रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जब वह बेटी को मार रहा था तो उसने कई बार इंजीनियर पिता से अपनी जिंदगी की भीख मांगी मगर प्रज्वल ने उसकी एक ना सुनी। बेटी ने यहां तक कहा कि वह उसे नानी के घर भेज दें। वह कई बार गिड़गिड़ाई लेकिन पिता पर इसका कोई असर नहीं हुआ और उसने बेटी का गला काट दिया। जहर खाने के बाद आरोपी ने अपने पिता को फोन किया। जिसके बाद वह रात एक बजे आए और उसे अस्पताल लेकर गए।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि प्रज्वल की नौकरी एक साल पहले चली गई थी। इस वजह से घर में रुपये की किल्लत हो रही थी। वहीं दूसरी तरफ प्रज्वल ने शराब पीना शुरू कर दिया था जिसके बाद घर में झगड़े होने लगे थे। वहीं आरोपी का कहना है कि वह नपुंसक है और उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। उसका यह भी आरोप है कि सविता उससे रुपये और प्रॉपर्टी में हिस्सा मांग रही थी।