प्रेमी ने किया था महिला और उसके तीन बच्चों का कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में क्राइम ब्रांच की टीम ने गोरखपुर के चर्चित झरना टोला हत्या कांड का पर्दाफाश किया है। वारदात को अंजाम देने वाले टेंपो चालक को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी का संबंध सीआरपीएफ हवलदार की पत्नी से था। विवाद होने के बाद उसने महिला की हत्या कर दी पहचान छुपाने के लिए बच्चों को भी मार डाला था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। 11 महीने से पुलिस उसकी तलाश में लगी थी।
शाहपुर के झरना टोला में रहने वाले सीआरपीएफ हवलदार जवाहरलाल की पत्नी और तीन बच्चों की 30 जुलाई 2015 को घर में हत्या कर दी गई थी। एक परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद पूरे शहर में खलबली मच गई थी।
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस सीआरपीएफ हवलदार के घर आने जाने वाले टेंपो चालक तलाश में जुटी थी। लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। तलाश में बिहार, झारखंड, कोलकाता, दिल्ली, आगरा समेत देश के कई शहरों में पुलिस ने लोकेशन मिलने पर दबिश दी लेकिन नहीं मिला।
हत्या के दिन रात में महिला से मिलने गया था आरोपी
एक सप्ताह पहले हत्यारोपी के हैदराबाद में होने की जानकारी मिलने पर क्राइम ब्रांच की दरोगा संतोष सिंह, अनिल उपाध्याय अपनी टीम के साथ गए थे। दो दिन पहले टीम ने उसे गिरफ्तार किया। सोमवार की सुबह हत्यारोपी को लेकर क्राइम ब्रांच की टीम गोरखपुर पहुंची। पूछताछ में उसने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है।
संबंधों के विवाद में उसने हत्या करने की बात पुलिस को बताई है। हत्यारोपी कुशीनगर जिले का रहने वाला है उसके ऊपर पहले से लूट चोरी, आर्म्स एक्ट, के छह मुकदमे दर्ज है। नंदानगर में किराए पर कमरा लेकर लेकर रहता था। टेंपो चलाकर जीविका चलाता था। दो साल पहले उसकी जान पहचान सीआरपीएफ के हवलदार की पत्नी से हुई थी जिसके बाद अक्सर वह घर आने जाने लगा था।
30 जुलाई 2015 की रात में महिला से मिलने घर पहुंचा था। किसी बात पर महिला से उसका विवाद हो हुआ और इसी दौरान उसने महिला के सिर पर हमला करके हत्या कर दी। पहचान छुपाने के लिए घर में सो रहे तीन बच्चों के सिर पर राड़ से हमला करके हत्या कर दी। एसएसपी अनंत देव दोपहर 1:30 बजे प्रेस वार्ता कर मामले का पर्दाफाश किया।