फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेप पीड़िता ने जैन मुनि पर किए सनसनीखेज खुलासे, आरोपी बोला-सब सहमति से

Tue, 17 Oct 2017 10:25 AM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
amarujala.com- presented by: देव कश्यप Updated Tue, 17 Oct 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
jain muni shantisagar reality exposed by rape victim in surat

जैन मुनि शांतिसागर के खिलाफ रेप के आरोप लगाने वाली पीड़िता ने पहली बार मीडिया के सामने आते हुए कई सनसनीखेज खुलासे क‌िए। वहीं, आरोपी जैन मुनि के दावे कुछ और थे।



गौरतलब है कि 19 साल की एक छात्रा ने जैन मुनि पर आरोप लगाया था कि आशीर्वाद देने के बहाने उससे रेप किया गया। सूरत पुलिस ने आचार्य शांतिसागर को रेप के आरोप में शनिवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया था। शिकायतकर्ता के माता-पिता आचार्य के भक्त थे और छात्रा आचार्य से आशीर्वाद लेने गई थी। 

jain muni shantisagar reality exposed by rape victim in surat
रेप के आरोपी जैन मुनि शांतिसागर ने पुलिस की पूछताछ में बताया था कि लड़की को पैसे देकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। ये एक साजिश का हिस्सा है। उन्हें फंसाया जा रहा है। पीड़िता का बयान सामने आते ही जैन मुनि के बयान बदल गए। उन्होंने कहा कि ये सबकुछ छात्रा की सहमति से हुआ।
jain muni shantisagar reality exposed by rape victim in surat
पीड़िता ने पहली बार मीडिया के सामने आते हुए जैन मुनि पर सनसनीखेज आरोप जड़े। पीड़िता ने बताया कि वह परिवार के साथ ही प्रवचन के दौरान जैन मुनि से मिली थी। आना-जाना शुरू हुआ तो मुनि उन्हें कॉल और मैसेज करने लगे। पाठ के बहाने व्हाट्सएप पर उनसे अश्लील फोटो मांगने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
jain muni shantisagar reality exposed by rape victim in surat
पीड़िता ने आगे कहा कि एक अक्टूबर को शांतिसागर महाराज सूरत आए और वो नानपुरा के महावीर दिगम्बर जैन मंदिर में आशीर्वाद लेने के लिए गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद मुनि ने कहा कि मंत्र का जाप करना होगा। इसके लिए उसे रातभर यहीं ठहरना पड़ेगा। इस पर पीड़िता तैयार हो गई।
विज्ञापन
jain muni shantisagar reality exposed by rape victim in surat
आरोप है कि आचार्य शांतिसागर महाराज ने उसे मंदिर के पास एक कमरे में रोक लिया और रातभर आचार्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जैन मुनि की घिनौनी करतूत जब लड़की ने परिवार वालों को बताई तो उन्हें यकीन नहीं हुआ। इसके बाद जब मां-बाप ने पीड़िता का मेडिकल कराया तो रेप की पुष्टि हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed