फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   its revealed that father make fake story for insurance money in four girl death by blast in surat

बीमे की रकम के लिए बनाई ऐसी मनगढ़त कहानी, पुलिस भी रह गई दंग

Sat, 18 Mar 2017 03:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Sat, 18 Mar 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
its revealed that father make fake story for insurance money in four girl death by blast in surat
टीन का वो शेड जहां हुआ था सिलेंडर ब्लास्ट - फोटो : Times of India

सूरत में बीमे की रकम पाने के लिए एक शख्स ने ऐसी मनगढ़त कहानी बनाई, जिसमें ऐसे खुलासे हुए कि पुलिस भी दंग रह गई। घटना सूरत के मुडत गांव की है, जहां रहने वाले रमेश ने टीन के शेड में आग लगने से चार बच्चियों के जलने की शिकायत दर्ज कराई। 

विज्ञापन


सब्जी का व्यवसाय करने वाले रमेश ने पुलिस को बताया कि वो अपने भाई के साथ काम से बाहर गया था, लेकिन घर लौटा तो उसने टीन को जला हुआ पाया। उसने बताया कि सिलेंडर के फटने की वजह से ये आग लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो उन्हें रमेश की बताई बातों पर शक होने लगा।
विज्ञापन


सख्ती किए जाने पर रमेश ने बताया कि बीमे के 20 लाख रुपये पाने के लिए उसने ये पूरा खेल खेला है। सबसे बड़ा खुलासा ये हुआ कि जिन बेटियों के नाम पर वो बीमे के पैसे लेना चाहता था, दरअसल वो दुनिया में कभी आई ही नहीं। रमेश ने बीमे की पॉलिसी लेने के लिए 8 से 12 साल की बच्चियों के फेक प्रमाण पत्र बनवाए और उनके नाम दर्शना(10), मानसी (9) और जुड़वा बेटी तेजस्वी और राजेश्वरी रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रमेश ने बताया कि आग लगने से पहले उसने टीन के शेड में सूअर के बच्चे छोड़ दिए, ताकि पुलिस को चकमा देकर वो बीमे की रकम हासिल कर ले। मौके पर पहुंची पुलिस को सिर्फ 5 हड्डियां मिली, जिसके बाद ये यकीन हो गया था कि इस घटना में बहुत बड़ी गड़बड़ है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार हुए रमेश के दो लड़के हैं। पुलिस ने उसके भाई को भी गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed