{"_id":"59aa6a684f1c1b1a278b4e29","slug":"in-one-sided-love-young-boy-murdered-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":" एकतरफा प्यार में युवक बना हत्यारा, मिली उम्रकैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एकतरफा प्यार में युवक बना हत्यारा, मिली उम्रकैद
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
Updated Sat, 02 Sep 2017 01:53 PM IST
एक युवक को अपनी ही मौसेरी बहन से प्यार हो गया और वो उससे शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा, लेकिन जब लड़की नहीं मानी तो कर दी उसकी हत्या।
मामला मध्यप्रदेश के जबलपुर का है, रांझी थाना के पुलिस क्वार्टर में रहने वाली एक युवती की 29 जनवरी 2015 को गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय युवती घर पर अकेली थी। पुलिस को मामले की जांच के दौरान पता चला कि युवती की हत्या उसके मौसेरे भाई मुकेश उपाध्याय ने की है। आरोपी मुकेश मृतका से एकतरफा प्यार करता था और वह उससे शादी करना चाहता था। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसे कोर्ट में पेश किया।
सुनवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस द्वारा लगाए गए आरोपों से इनकार कर दिया। उसने कहा कि सम्पत्ति विवाद के कारण उसे मामले में झूठा फंसाया गया है। ट्रायल के दौरान पुलिस ने सबूतों के आधार पर अदालत को बताया कि घटना के दौरान भोपाल में रहने वाले आरोपी की लोकेशन जबलपुर में थी।
उसी के आधार पर गला रेतने में इस्तेमाल किया गया कटर बरामद हुआ। उसके कपड़ों पर मृतका के खून के निशान थे। सम्पत्ति के विवाद को लेकर आरोपी की ओर से कोई ठोस सबूत पेश नहीं किया गया। जिसके बाद जिला सत्र न्यायालय ने शुक्रवार को आरोपी युवक को उम्रकैद की सजा सुनाई। एडीजे राजेश कुमार श्रीवास्तव ने आरोपी युवक पर विभिन्न धाराओं के तहत कुल 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।