फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   IIT Guwahati student commits suicide after depression dut to engineering

इंजीनियरिंग से परेशान आईआईटी-गुवाहाटी की छात्रा ने की आत्महत्या

Thu, 13 Sep 2018 10:47 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 13 Sep 2018 10:47 AM IST
विज्ञापन
IIT Guwahati student commits suicide after depression dut to engineering

आईआईटी गुवाहाटी की 18 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर बुधवार को आत्महत्या कर ली है। पुलिस का कहना है कि वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई से खुश नहीं थी।

विज्ञापन


स्थानीय पुलिस ने बताया कि नागाश्री एससी फर्स्ट इयर की मैकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा थी। वह कैंपस के धानसिरी हॉस्टल के अपने कमरे के पंखे से लटकी हुई मिली। वह मूल रूप से  कर्नाटक के शिमोगा में स्थित होसानगर की रहने वाली थी।
विज्ञापन


आईआईटी के प्रवक्ता ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 'उसकी रूममेट क्लास अटेंड करने चली गई। जब वह लौटी तो उसने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने नागाश्री को कई बार फोन भी किया लेकिन उसकी ओर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद उसकी रूममेट ने इस बारे में सुरक्षाकर्मियों को बताया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी के सुरक्षा अधिकारी स्थानीय पुलिस से संपर्क बनाए हुए हैं। इन अधिकारियों ने ही जानकारी मिलने के बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा और नागाश्री को पंखे से लटके हुए देखा। उसके कमरे से अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट भी मिला है।

IIT Guwahati student commits suicide after depression dut to engineering

अपर पुलिस अधीक्षक संजीब साइकिया ने कहा कि नागाश्री ने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह इंजीनियरिंग के चलते डिप्रेशन में थी।

उसने नोट में लिखा है कि वह अपने माता-पिता की उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाएगी। उसने सुसाइड नोट में लिखा कि इंजीनियरिंग बेकार है।

आईआईटी प्रवक्ता ने कहा कि उसे कोर्स से जुड़े डेढ़ महीना ही हुआ था। वह फर्स्ट ईयर के छात्रों के लिए होने वाली अनिवार्य काउंसलिंग में भी गई थी।

उस वक्त उसमें कुछ भी असामान्य नहीं लगा। उन्होंने बताया कि आईआईटी गुवाहाटी में 6,000 छात्रों के लिए 4 परामर्शदाता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed