शीना बोरा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, इंद्राणी चाहती है पति पीटर से तलाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्चित शीना बोरा हत्याकांड में अपनी बेटी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार इंद्राणी मुखर्जी ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के स्पेशल कोर्ट ने अपनी एक बड़ी बात रखी है। वह हत्या के आरोप में गिरफ्तार और उसके पति पीटर मुखर्जी से तलाक लेना चाहती है। इंद्राणी की इस जानकारी के बाद केस में नया मोड़ आ गया है।
दरअसल, इस केस में इंद्राणी और बाकी आरोपियों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। बता दें कि सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने इंद्राणी, पीटर मुखर्जी और संजीव खन्ना के खिलाफ हत्या और साजिश के आरोप तय किए हैं। शीना समेत दोनों आरोपियों के खिलाफ मर्डर, किडनैपिंग, सूबतों से छेड़छाड़ और गलत जानकारी देने के आरोप तय हुए हैं।
दरअसल, केस में इंद्राणी का साथ देने के आरोप में गिरफ्तार उसका ड्राइवर श्यामवर रॉय सीबीआई के लिए सरकारी गवाह बन चुका है। जांच-पड़ताल के बाद सीबीआई ने आरोप लगाया है कि संपत्ति की भूख के चलते इंद्राणी ने शीना को मौत के घाट उतारा है और उसमें पीटर मुखर्जी और संजीव खन्ना ने उनका साथ दिया था।
Sheena Bora murder case: Indrani Mukerjea informs Court she wants divorce from husband Peter Mukerjea, seeks permission to file case.
— ANI (@ANI_news) January 17, 2017
शीना का आधा जला हुआ शव मिला था
इंद्राणी मुखर्जी पर आरोप है कि उन्होंने अपने पति और ड्राइवर के साथ मिलकर मुंबई के बाहर एक कार में 24 साल की शीना की गला घोंटकर हत्या की है। वर्ष 2015 में शीना का आधा जला शव मुंबई के पास जंगलों में पड़ा मिला। उसी साल अगस्त में इंद्राणी को गिरफ्तार कर लिया गया। इंद्राणी और पीटर के वकीलों ने सीबीआई के लगाए आरोपों को बेबुनियाद बताया है।