कत्ल के बाद पत्नी को कमरे में ही दफनाया, बना दिया कब्र पर चबूतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल में एक पति ने कत्ल के बाद अपनी पत्नी की लाश को जिस ढंग से ठिकाने लगाया उसे जानकर कोई भी दंग रह जाए। घटना भोपाल के गोविंदपुरा इलाके की है, जहां सनकी पति ने पत्नी की घर में ही खबर खोदी और फिर उसे वहीं दफना दिया। चौंका देने वाली बात है कि उसने दफनाने के बाद उस जगह पर एक चबूतरा भी बना दिया।
ये ऐसी हाईप्रोफाइल घटना, जिसे सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए हैं।
मीडियो खबरों के मुताबिक दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी और वे लंबे समय तक लिव-इन-रिलेशनशिप में भी रहे। हालांकि कुछ समय बाद दोनों ने शादी कर ली लेकिन खुशहाल जिंदगी के सपने संजो कर आई पत्नी आकांशा इस रिश्ते में कुछ समय बाद ही दुखी रहने लग गई। एक दिन हालात ये हो गए कि घर में खून मंजर ने दस्तक दे दी।
दो महीने पहले ही कर चुका था कत्ल
दरअसल बेटी का कुछ पता नहीं होने पर पिता ने इसकी खबर पुलिस को दी। जब पुलिस ने आरोपी से जानकारी लेनी चाही तो वह उन्हें गुमराह करने लगा। पुलिस का शक बढ़ा तो उदय दास से सख्ती से पूछताछ की गई।
पति ने कबूल किया कि रोज-रोज के झगड़ों से परेशान हो गया था, इसलिए उसने दिसंबर में ही आकांशा को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद वो उस चबूतरे के पास ले गया जहां उसने लाश को दफन किया हुआ था। लाश को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है, जबकि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
अमेरिका में की थी शादी
दोनों एक-दूसरे से 2007 में फेसबुक पर जुड़े थे। फिर दोनों ने 2015 में अमेरिका के एक कोर्ट में शादी कर ली। इसके बाद दोनों भोपाल में आकर रहने लग गए थे। लेकिन एक दिन झगड़ों से परेशान उदय ने आकांशा की गला घोंट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उदय की मां एक डीएसपी भी रह चुकी हैं।