फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   husband killed wife with LPG cylinder in mumbai

पत्नी के खून से रंगे हाथ, LPG सिलेंडर से पीट-पीट कर ले ली जान

Sat, 25 Feb 2017 01:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 25 Feb 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
husband killed wife with LPG cylinder in mumbai

मुंबई के मुलुंड में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी को घर में रखे एलपीजी सिलेंडर से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। रोंगटे खड़े कर देने वाली इस वारदात में सनकी पति ने अपने मासूम बच्चों के सामने ही पत्नी का कत्ल किया।

विज्ञापन


पति का नाम सिरलन मुदलियार है और वो एक प्राइवेट कंपनी में एकाउंटेट का काम करता है। दरअसल, सिरलन को शक था कि उसकी पत्नी प्रिया का किसी गैर मर्द से अवैध संबंध है।
विज्ञापन


इसी सनक की वजह से दोनों में अक्सर झगड़े भी हुआ करते थे।सिरलन पत्नी को रोज इसी बात पर सुनाया करता और धमकियां दिया करता था। लेकिन, प्रिया को ये नहीं पता था कि सिरलन की नाराजगी एक दिन खूनी खेल का आधार बन जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह चार बजे उठकर पत्नी से करने लगा झगड़ा

husband killed wife with LPG cylinder in mumbai

पुलिस के मुताबिक पत्नी के बदले रवैये से दो-तीन से परेशान था। वारदात के दिन सुबह करीब 4 बजे उठकर सिरलन, प्रिया से झगड़ा करने लगा। रोज के झगड़ों के चलते प्रिया को सिरलन को गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन, चींख-पुखार आने के बाद घर में मौजूद बच्चे जग गए। बच्चों के लिए ये झगड़ा आम था, लेकिन पिता का वहशी रूप उन्होंने पहली बार देखा।

सिरलन किचन ने सिलेंडर ले आया और प्रिया पर हमला करने लगा। सिरलन तब तक वार करता रहा, जब तक वो बुरी तरह घायल नहीं हो गई। उसने अपने बच्चों को भी धमकी दी कि अगर उन्होंने मुंह खोला तो उन्हें जान से मार देगा।

रोकने पर पड़ोसी का कान काटा

husband killed wife with LPG cylinder in mumbai
क्राइम

कत्ल के बाद वो घर से फरार होने की कोशिश में था। जब इलाके में मौजूद एक शख्स ने उसकी शर्ट पर खून लगा देखा तो उसने सिरलन को रोकना चाहा। सिरलन ने शख्स पर भी हमला कर दिया और उसके कान को काट लिया। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रिया को खून से लथपथ पाया। प्रिया को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सिरलन को धर-दबोच लिया है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed