फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   husband killed his wife and daughter in Gujarat 

पत्नी को था बाप-बेटी पर नाजायज रिश्ते का शक, दी खौफनाक सजा

Wed, 09 Nov 2016 10:57 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 09 Nov 2016 10:57 AM IST
विज्ञापन
husband killed his wife and daughter in Gujarat 

गुजरात के अहमदाबाद में पति-पत्नी के बीच रोज होने वाले झगड़ों का ऐसा अंजाम सामने आया कि इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्नी को शक था कि उसकी बेटी और पति के बीच नाजायज संबंध हैं। यह मामला अहमदाबाद के बावला का है और पति का नाम प्रतापराम है।

विज्ञापन


शक की वजह से प्रतापराम और पत्नी के बीच हमेशा टेंशन रहता था इसलिए  परेशान पति ने अपनी पत्नी की चाकू गोद कर हत्या कर दी और जेल में जाकर सरेंडर कर दिया।

विज्ञापन

बेटी चीखी तो बाप ने उसपर भी किया चाकू से वार

husband killed his wife and daughter in Gujarat 

चौंका देने वाली बात है कि इस खूनी मंजर में बेटी को भी अपनी जान गवानी पड़ी। वारदात के वक्त जब प्रतापराम पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर रहा था और उसी दौरान बेटी कमरे में पहुंच गई। बाप का सनकी व्यवहार और मां को खून से लथपथ हालत में देखकर वह चीखने लगी।

जुर्म का खुलासा न हो जाए इसलिए प्रतापराम ने बेटी पर भी चाकू से कई बार वार किए और उसे भी मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed