पत्नी को था बाप-बेटी पर नाजायज रिश्ते का शक, दी खौफनाक सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के अहमदाबाद में पति-पत्नी के बीच रोज होने वाले झगड़ों का ऐसा अंजाम सामने आया कि इलाके में सनसनी फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्नी को शक था कि उसकी बेटी और पति के बीच नाजायज संबंध हैं। यह मामला अहमदाबाद के बावला का है और पति का नाम प्रतापराम है।
शक की वजह से प्रतापराम और पत्नी के बीच हमेशा टेंशन रहता था इसलिए परेशान पति ने अपनी पत्नी की चाकू गोद कर हत्या कर दी और जेल में जाकर सरेंडर कर दिया।
बेटी चीखी तो बाप ने उसपर भी किया चाकू से वार
चौंका देने वाली बात है कि इस खूनी मंजर में बेटी को भी अपनी जान गवानी पड़ी। वारदात के वक्त जब प्रतापराम पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर रहा था और उसी दौरान बेटी कमरे में पहुंच गई। बाप का सनकी व्यवहार और मां को खून से लथपथ हालत में देखकर वह चीखने लगी।
जुर्म का खुलासा न हो जाए इसलिए प्रतापराम ने बेटी पर भी चाकू से कई बार वार किए और उसे भी मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।