फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   husband caught wife in Objectionable condition with sub inspector in hyderabad 

पुलिस इंस्पेक्टर के साथ पत्नी का अफेयर, पति ने जाल बिछा रंगे हाथ पकड़ा

Wed, 22 Feb 2017 10:59 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 22 Feb 2017 10:59 AM IST
विज्ञापन
husband caught wife in Objectionable condition with sub inspector in hyderabad 

हैदाराबाद में एक इंजीनियर ने अपनी पत्नी को एक सब इंस्पेक्टर के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। घटना हैदाराबाद के मोतीनगर की है, जहां इंजीनियर की पत्नी और सब इंस्पेक्टर डी विजय कुमार के बीच महीनों से अफेयर चल रहा था।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पति को अपनी पत्नी के बदले हुए व्यवहार से उसके अफेयर होने का शक हुआ था। लेकिन उसने पत्नी को इसकी जरा भी भनक नहीं लगने दी। इसके बाद पति ने एक प्लान के तहत दोनों को रंगे हाथ पकड़ा। उसने पत्नी को कहा कि वो कंपनी के काम से स्टेट से बाहर जा रहा है।
विज्ञापन


उसने बिल्डिंग के गार्ड को बोला कि अगर कोई शख्स उनके घर पर आता है तो वो उसे इसकी खबर दे दे। जैसा पति ने प्लान बनाया था वैसा ही हुआ। उसने मौके पर पहुंच कर पत्नी और सब इंस्पेक्टर को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों फेसबुक के जरिए आए नजदीक

husband caught wife in Objectionable condition with sub inspector in hyderabad 

अंग्रेजी वेबसाइट की खबर के मुताबिक एसआई विजय कुमार खाम्म के II टाऊन पुलिस स्टेशन पर तैनात हैं। वहीं महिला (27) की शादी आईटी फॉर्म में सॉफ्यवेयर इंजीनियर से हुई, इनका एक छह साल का बच्चा भी है। वहीं सब इंस्पेक्टर विजय कुमार भी शादी-शुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं। दोनों के बीच अफेयर का सिलसिला फेसबुक जरिेए शुरू हुआ था।

इसके बाद दोनों की बातें चैट पर होने लगी। कुछ समय बाद पति को अपनी पत्नी का अंदाज कुछ बदला हुआ सा लगा। वो घंटों फोन पर बात करती रहती थी।

जब पति सवाल करता तो दोनों में झगड़ा हो जाता। शक बढ़ने पर पति ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ने का फैसला कर लिया, जिसका अंजाम ऐसे सामने आया कि उसे इसकी शायद ही उम्मीद थी। बताया जा रहा है कि पत्नी और इंस्पेक्टर के बीच अफेयर करीब आठ महीने से चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed