फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   husband abducted himself in marital-disputes in Pune

नाराज पत्नी का खोया प्यार पाने के लिए पति ने खुद को करवा डाला अगवा

Wed, 26 Oct 2016 03:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 26 Oct 2016 03:54 PM IST
विज्ञापन
husband abducted himself in marital-disputes in Pune

महाराष्ट्र के पुणे में नाराज पत्नी का खोया प्यार पाने के लिए एक पति ने अजीबो-गरीब कदम उठाया। दरअसल, परमेश्वर गायकवाड़ नाम के बिजनेसमैन ने दोस्तों से  खुद को अगवा करवाया, ताकि उसकी पत्नी ये खबर सुनकर वापस घर आ जाए। पूरी घटना का मास्टरमाइंड वह खुद था, क्योंकि उसने अपने अपहरण की पूरी साजिश खुद ही रची थी।

विज्ञापन


मिड डे  की खबर के अनुसार परमेश्वर और उसकी पत्नी की शादी 8 साल पहले हुई थी। लेकिन, 6 महने पहले पत्नी उसके शराब पीने और नशा करने की आदत से तंग आ गई और घर छोड़कर चली गई। पत्नी को मनाने के लिए परमेश्वर ने कई बार कोशिश की, लेकिन वह वापस नहीं आई। बताया जा रहा है कि पत्नी दोनों बच्चों को लेकर मायके सोलापुर चली गई है।

विज्ञापन

​घर से 15-20 किलोमीटर दूर खुद को करवाया अगवा

husband abducted himself in marital-disputes in Pune
अपहरण

रविवार सुबह करीब 1 बजे परमेश्वर का भाई परमेश्वर की अपहरण की शिकायत लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि किडनैपरों ने उसके भाई को छोड़ने के लिए 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। पुलिस के मुताबिक किडनैपरों का नाटक करने वालों ने परमेश्वर के फोन से ही फिरौती के लिए फोन किया था। उसके भाई ने पुलिस को बताया कि परमेश्वर के एटीएम में 30 हजार रुपये है और उसमें से 25 हजार  रुपये निकाले जा चुके हैं। 

पुलिस ने परमेश्वर के फोन को ट्रेस किया और मौके से परमेश्वर को छुड़ा लिया, लेकिन पुलिस स्टेशन में करीब 5 घंटे बाद जो बात सामने आई उससे हर कोई हैरान था। 
परमेश्वर ने यह बात कबूल ली कि उसने खुद को जानबूझकर अगवा करवाया था, ताकि उसकी पत्नी चिंता करती हुई उसके पास लौट आए। इस बीच पत्नी ने कहा कि उसे पहले ही शक हो गया था कि इसमें उसके पति की कोई चाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed