फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   how maharashtra doctor killed five women

पांच महिलाओं की हत्या करने वाला डॉक्टर कई साल से खेल रहा था खूनी खेल

Wed, 17 Aug 2016 03:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 17 Aug 2016 03:56 PM IST
विज्ञापन
how maharashtra doctor killed five women

महाराष्‍ट्र के वाई इलाके में पांच महिलाओं समेत छह लोगों को जहरीला इंजेक्‍शन देकर मौत के घाट उतारने वाले डॉक्टर की करतूत परत दर परत खुलती जा रही है। आरोपी डॉक्टर संतोष पॉल ने कब और किस महिला के सा‌‌थ क्या किया इसकी सारी जानकारी सामने आ गई है।

विज्ञापन


डॉक्टर पॉल पिछले 13 साल से मौत का खूनी खेल कर रहा था। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, आरोपी के हाथों पहली महिला की मौत 20 मई 2013 को हुई थी। महिला का नाम सुलेखा किसन चिकने (30) था। वह एक साधारण घरेलू महिला थीं और आरोपी के यहां इलाज कराने आई थीं। जिसे आरोपी ने लीथल नामक जहर का इंजेक्‍शन लगाकर मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन


डॉ पॉल की शिकार हुई दूसरी महिला वनिता नरहरी गायकवाड़ (40)की हत्या 12 अगस्त 2006 में की गई थी। यह महिला भी आरोपी डॉक्‍टर की मरीज थी।

तीसरी महिला से दोस्ती करने के बाद दिया जहर का इंजेक्‍शन

how maharashtra doctor killed five women

हत्या की गई पांच महिलाओं में तीसरी महिला का नाम जगबाई लक्ष्मण पॉल था जो एक घरेलू सहायक के रूप में काम करती थी। जगबाई  ने आरोपी डॉक्टर से दोस्ती इस शर्त पर की वह उसे जमीन खरीदने में मदद करेगा। लेकिन उसकी मदद करने की बजाए  डॉक्टर ने उससे छुटकारा पाने के लिए उसे 13 अगस्त 2010 को जहर का इंजेक्‍शन दे दिया।

इसके बाद आरोपी डॉक्टर पे सात दिसंबर 2012 को नाथमल धाानजी भंडारी नाम के सोनार का कत्ल कर दिया था। बताया जा रहा है कि ना‌थमल आरोपी के यहां कुछ काम करने आया था।

इसके बाद आरोपी ने चौ‌थी महिला सलमा शेख को अपना शिकार बनाया। सलमा शेख आरोपी के यहां नर्स का काम करती थी।

जिस महिला की हत्या में आरोपी डॉक्टर की करतूत सामने आई वह उसकी हत्या अगवा करने के बाद 6 जून 2016 में की गई थी। पुलिस पिछले दो महीने से मामले की जांच कर रही थी और मंगवार को आरोपी को गिरफ्तार कर सनसनीखेज हत्याओं का खुलासा करने में कामयाबी हासिल की है। पांचवीं महिला की हत्या के बाद सामने आया कि अवैध संबंधों के चलते वह मलिहाओं को का कत्ल कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed