फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Hospital worker demands money for dead body in bareilly

मुर्दाघर में रखे शव को देने के लिए मांगे रुपये, परिवार ने एक को किया पुलिस के हवाले

Thu, 20 Sep 2018 03:22 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 20 Sep 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
Hospital worker demands money for dead body in bareilly

उत्तर प्रदेश के बरेली के जिला अस्पताल में चाय-पानी के लिए पैसे मांगने की दस्तूर तो पुराना है, लेकिन अब शव देने के बदले भी पैसे मांगे जाने लगे हैं। जिला अस्पताल की मुर्दाघर में रखा शव लेने के लिए जब परिवार वाले पहुंचे तो वहां तैनात कर्मचारी ने एक हजार रुपये मांगे। इसे लेकर परिवार वालों ने हंगामा खड़ा कर दिया। बाद में कर्मचारी को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।


loader

बिथरीचैनपुर के तैयदपुर गांव निवासी मुकेश को किडनी में तकलीफ होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उस वक्त परिवार के लोग मौजूद नहीं थे, इसलिए शव मुर्दाघर में रखवा दिया गया। बुधवार दोपहर मुकेश के भाई तेजराम परिवार के लोगों के साथ शव लेने जिला अस्पताल पहुंचे। तेजराम का आरोप है कि मुर्दाघर पर मौजूद राशिद ने खुद को जिला अस्पताल का कर्मचारी बताकर एक हजार रुपये मांगे। उन्होंने मना किया तो उसने शव देेने से इंकार कर दिया। इस पर घरवालों ने हंगामा करते हुए सीएमएस डॉ. केएस गप्ता से शिकायत कर दी। इसके बाद घरवालों ने राशिद को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले क दिया।

तीन शवों के बदले वसूले 19 सौ रुपये

पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की गई। जब राशिद नाम के कर्मचारी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह तो सिर्फ एक मोहरा है। बुधवार को तीन शवों के बदले 19 सौ रुपये की वसूली की गई थी। राजेंद्र नाम का एक अन्य कर्मचारी पूरा रुपया लेता है, उसे तो सिर्फ 50-100 रुपये ही मिलते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed