फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Honour killing: Woman burnt alive by brothers over her love marriage

झूठी शान में हत्या, भाईयों ने बहन को जिंदा जला दिया

Sun, 06 Mar 2016 06:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 06:33 PM IST
सार

  • मान-मर्यादा की खातिर भाईयों ने बहन को सरेआम जिंदा जलाया
  • बहन शादी के आठ साल बाद आई थी घरवालोें से मिलने

विज्ञापन
Honour killing: Woman burnt alive by brothers over her love marriage
झूठी शान में हत्या - फोटो : demo pic

विस्तार

मान-मर्यादा की खातिर भाईयों ने अपनी बहन को ही सरेआम जिंदा जला दिया। 30 वर्षीय बहन शादी के आठ साल बाद घरवालों से मिलने आई थी। वो अपने माता-पिता का हाल जानने और भाईयों की खैर-खबर लेने आई थी। लेकिन उसकी बदकिश्मती देखिए कि जिनका हाल-चाल लेने वो इतने वर्षों बाद घर आई थी, वही अपने लोग उसके खून के प्यासे बैठे थे।

विज्ञापन


स्वागत सत्कार, लाड़-दुलार की कौन कहे, बेहरम भाईयों और उनके सगे संबंधियों ने सबके सामने जिंदा आग के हवाले कर दिया और कुछ ही देर में उसकी चीखें आग की धू-धू करती लपटों में फना हो गईं। कुछ ही पलों में जीती-जागती बहन खाक में तब्दील हो गई। बहन को इस तरह मौत के घाट उतारने से उन दरिंदों को शायद सुकून मिला हो, लेकिन वारदात से एक घर नहीं बल्कि पूरी इंसानियत शर्मसार हुई है।
विज्ञापन


बहन-भाई के पवित्र रिश्ते पर बदनुमा दाग है जिसका निशान ताउम्र बना रहेगा।

पीटीआई की खबर के मुताबिक राजस्थान के दुंगारपुर के पचलासा गांव में करीब आठ साल पहले रामा कुंवर नाम की महिला ने प्रकाश सेवक नाम के शख्स से भागकर शादी कर ली थी। रामा कुंवर ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ दूसरी जाति के युवक से प्यार किया और उसके साथ भाग भी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

झूठी शान में हत्या, भाईयों ने बहन को ही जिंदा जला दिया

Honour killing: Woman burnt alive by brothers over her love marriage
घरवालों से मिलने आई थी, लेकिन कभी वापस नहीं लौैटी - फोटो : demo pic

रामा कुंवर की इस बात को लेकर घरवालों के सीने में प्रतिशोध और क्रोध की आग धधक रही थी। वहीं रामां कुवर को लगा कि इतने साल गुजरने के बाद घरवालों का गुस्सा शांत हो गया होगा। उसे लगा कि शायद घर वाले उसे स्वीकार कर फिर से वही लाड़-दुलार दें। 

लेकिन रामा कुंवर जैसे ही अपने गांव, अपने घर पहुंची, उसे देखकर भाई आग बबूला हो गए और बहन को घसीटकर सबके सामने लाकर उसे आग के हवाले कर दिया।

जिस वक्त महिला के साथ वारदात को अंजाम दिया गया, उस वक्त उसका पति प्रकाश सेवक मौजूद नहीं था। 

पुलिस के मुताबिक बेहद सनसनीखेज इस मामले में मृतका के भाई लक्ष्मण सिंह समेत 7 इनअनलोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की तप्तीश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed