फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   honor killing youth couple body found on railway track 

रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती के शव मिले, ऑनर किलिंग का शक

Sun, 04 Mar 2018 03:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Mar 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
 honor killing youth couple body found on railway track 

उत्तर प्रदेश के देवरिया में रेलवे लाइन पर युवक और युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस की कोशिशों के बावजूद शवों की पहचान नहीं हो सकी। मौके पर आसपास के गांव वालों की भीड़ जुट गई। लोगों ने ऑनर किलिंग की आशंका जताई है। 

विज्ञापन


सीवान से गोरखपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन के यात्री सुबह करीब छह बजे बनकटा स्टेशन पहुंचे और स्टेशन अधीक्षक को प्लेटफॉर्म के रन थ्रू ट्रैक पर एक युवती (22) का शव पड़े होने की जानकारी दी। वहीं 6:20 बजे स्टेशन पर पहुंची पैसेंजर ट्रेन के चालक ने भी इंगुरी सराय रेलवे ढाले के समीप ट्रैक पर युवक (25) का शव होने का मेमो दिया। इसकी खबर मिलते ही घटनास्थल पर गांव वालों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची बनकटा पुलिस ने युवक के शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं, रेलवे स्टेशन पर युवती का शव तीन घंटे तक पड़ा रहा। मौर्य एक्सप्रेस से पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवती पीले रंग की समीज, सलवार पहने हुई थी। कुछ दूरी पर उसका दुपट्टा और चप्पल पड़ी थी। युवक हाफ पैंट और टीशर्ट पहने हुए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके हाथ पर पेन से कुछ लिखा हुआ था जो अपठनीय था। लोग इसे ऑनर किलिंग से जोड़कर देख रहे हैं, लेकिन पुलिस अभी कुछ कहने से बच रही है। युवक और युवती के सिर में पीछे गंभीर चोट थी। बनकटा एसओ अजय कुमार ओझा ने बताया कि दोनों पड़ोसी प्रांत बिहार के भी हो सकते हैं। उनकी पहचान के लिए कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed