फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Homosexuality in Ram rahim Dera, Says former Dera follower

राम रहीम के दबाव में भक्त 'पत्नी' को कहते थे 'बहन', कई बन गए थे समलैंगिक

Fri, 22 Sep 2017 11:03 AM IST
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले Updated Fri, 22 Sep 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
Homosexuality in Ram rahim Dera, Says former Dera follower
राम रहीम
नई दिल्ली। रेप के आरोप में फंसे बाबा गुरमीत राम रहीम को लेकर रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। अभी कुछ दिनों ही पहले जेल में उनकी जांच के बाद डॉक्टर्स ने बताया था कि बाबा सेक्स एडिक्ट हैं। अब नया खुलासा डेरे में रहने वाले उनके शिष्यों के बारे में हुआ है।
विज्ञापन


अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की माने तो जेल में रेप के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा राम रहीम अपने पुरूष शिष्यों को नपुंसक बना देता था, लेकिन कुछ खुशनसीब जो इससे बच गए वो होमोसेक्सुअल यानी समलैंगिक बन चुके थे।
विज्ञापन

बात नहीं मानने पर मिलती थी सजा

Homosexuality in Ram rahim Dera, Says former Dera follower
राम रहीम के फिल्म का एक दृश्य - फोटो : File Photo
ये खुलासा किया है गुरदास सिंह तूर ने। गुरदास, सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय में 6 साल गुजार चुके हैं। इंडिया टुडे से बात करते हुए गुरदास ने बताया कि,' राम रहीम ने पुरुष अनुयायियों का डेरे में ही रहने वाली महिलाओं से घुलने-मिलने पर रोक लगा दी थी। इस पाबंदी के चलते ही डेरे के अधिकांश मर्द समलैंगिक बनने को मजबूर हो चुके थे। गुरमीत राम रहीम दूसरे मर्दों से जलता था।'

आपको ये बात जानकर और हैरानी होगी कि राम रहीम अपने पुरुष अनुयायियों पर दबाव बनाता था कि वो अपनी पत्नियों को बहन बोले। गुरदास ने ये भी बताया कि उसने खुद कई पुरुष अनुयायियों को 'आपत्तिजनक हालात' में देखा था।

राम रहीम ने डेरे में अपने अलग नियम-कानून बना रखे थे। पुरुष अनुयायियों को साध्वियों के साथ पकड़े जाने पर सजा भी दी जाती थी। ऐसे लोगों का मुंह काला करके गधे की सवारी कराई जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed