{"_id":"59e9cb6c4f1c1b6e548b80d1","slug":"hair-chopper-rumor-in-kashmir-crowd-tried-to-burn-mentally-abnormal-youth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: चोटीकटवा समझकर दिमागी रूप से कमजोर युवक को जलाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू-कश्मीर: चोटीकटवा समझकर दिमागी रूप से कमजोर युवक को जलाने की कोशिश
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
Updated Fri, 20 Oct 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर कस्बे में एक शख्स को चोटी कटवा समझकर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। भीड़ में शामिल कुछ उपद्रवियों ने उसे जलाने की भी कोशिश की। युवक को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचा लिया है, उसकी पहचान नोपोरा सोपोर निवासी वसीम अहमद के रूप में हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- कैमरे में कैद हुआ चोटी कटवा, तस्वीरों में आप खुद ही देख लीजिए कौन कर रहा ये सब
विज्ञापन
पुलिस ने वसीम को बेकाबू भीड़ से छुड़ाने के लिए बल प्रयोग किया और उसे जख्मी हालत में भीड़ से निकालने के बाद श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पता चला कि वसीम दिमागी तौर पर बीमार है और वह अलग-अलग इलाको में घूमता रहता है।
विज्ञापन
हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने एक बार फिर लोगों से अनुरोध किया है कि वे कानून व्यवस्था को हाथ में न लें अगर कोई ऐसा मामला सामने आता है तो पुलिस इससे सख्ती से निपटने के लिए तैयार है।
पुलिस ने बताया कि, सोपोर पुलिस को जानकारी मिली थी कि फल मंडी इलाके में भीड़ ने कथित चोटी कटवा को पकड़ लिया है। जिसके बाद पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंची और पाया कि भीड़ क्रूरता से एक व्यक्ति को मार रही थी। लोगों ने उसे जलाने की भी कोशिश की। कुछ संदिग्ध उसके ऊपर एक ट्रैक्टर चलाने की कोशिश कर रहे थे।
ये भी पढ़ें- चोटी कटने की अफवाहों पर लोगों को जागरूक करने वाराणसी से जम्मू आएगी विशेषज्ञों की टीम
बता दें कि कश्मीर में पिछले डेढ़ महीने से चोटी कटवा की दहशत से अफरा-तफरी मची हुई है। प्रशासन के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखना मुश्किल हो रहा है। कश्मीर के कई हिस्सो में पिछले एक माह में चोटी कटने की 130 से अधिक घटनाएं सामने आई है लेकिन पुलिस इस संबंध में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।