फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   guard killed infosys engineer in pune

इंफोसिस इंजीनियर को घूरता था गार्ड, शिकायत की धमकी दी तो कर दिया कत्ल

Tue, 31 Jan 2017 10:43 AM IST
एजेंसी, पुणे
एजेंसी, पुणे Updated Tue, 31 Jan 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
guard killed infosys engineer in pune
pune techie

पुणे के हिंदजवाड़ी स्थित इंफोसिस ऑफिस में काम करने वाली 26 साल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर के. रासिला राजू की उसके ऑफिस में रविवार को गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला ऑफिस का ही सुरक्षा गार्ड बबन सैकिया निकला, जो 25 साल का है और मूलरूप से असम का रहने वाला है।

विज्ञापन


पुलिस ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी रेलवे स्टेशन से उसे गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह भागने की फिराक में था लेकिन पकड़ में आने के बाद उसने अपना जुर्म कुबूल लिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बबन सैकिया रासिला को घूरकर देखता था। वारदात वाले दिन यानी रविवार को भी उसने रासिला को घूरकर देखा था, जिसका पता रासिला को चल गया था। उसने ऐसा करने के लिए बबन को डांट लगाई थी और इसकी शिकायत कंपनी के उच्चाधिकारियों से करने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

​सनक में बनाया था हत्या का प्लान

guard killed infosys engineer in pune
हत्या के आरोप में घिरा गार्ड

शिकायत के डर से बचने के लिए बबन ने रासिला की हत्या का प्लान बनाया। रविवार को दफ्तर में कर्मचारियों की संख्या कम थी। इसी का फायदा उठाकर बबन नौंवी मंजिल पर स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में दाखिल हुआ, जहां रासिला मौजूद थी। उस समय बंगलूरू के दो इंफोसिस कर्मचारी उसके साथ ऑनलाइन थे। 

बबन रासिला के दफ्तर में घुसा और मौका मिलते ही उसने कंप्यूटर केबल से रासिला का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। सहायक पुलिस आयुक्त वैशाली जाधव के मुताबिक, वारदात शाम पांच बजे के आसपास की है। पुलिस को इसकी जानकारी रात आठ बजे मिली। कंपनी के एक मैनेजर ने रासिला को फोन लगाया था, जब कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला तो उसने दूसरे सुरक्षा गार्ड को अंदर जाकर देखने को कहा। तब जाकर घटना सामने आई।

रासिला के परिजनों को मामले की जानकारी मिल गई है, वह केरल से पुणे पहुंच चुके हैं। रासिला केरल की रहने वाली थी। पुलिस मामले की पूरी छानबीन में जुटी हुई है। गौरतलब है कि एक महीने में पुणे में महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या का यह दूसरा मामला है। दिसंबर में भी 23 साल की अंतरा दास की ऑफिस से 500 मीटर दूर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed