फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Group of young boys thrashed in Pune for opposing Virginity Test of Bride

सुहागरात पर दुल्हन का वर्जिनिटी टेस्ट का विरोध करना पड़ा भारी, शादी में पहुंचे तो हुआ ऐसा हाल

Tue, 23 Jan 2018 04:12 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 23 Jan 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
Group of young boys thrashed in Pune for opposing Virginity Test of Bride
पुणे में सुहागरात पर दुल्हनों की वर्जिनिटी टेस्ट का विरोध करने वाले युवकों को उसी समुदाय के अन्य लोगों ने जमकर पीट दिया। मामला पुणे के पिंपरी इलाके का है। जहां रविवार रात भट नगर में हुई एक शादी के दौरान ये घटना हुई। Watsapp ग्रुप ‘स्टॉप द वी रिचुअल’ के सदस्य सुहागरात पर दुल्हनों की वर्जिनिटी टेस्ट के खिलाफ जागरूकता फैलाते है।
विज्ञापन

इस शादी के दौरान भी वो वर्जिनिटी टेस्ट को लेकर विरोध कर रहे थे, तभी उन्हीं के समुदाय के तकरीबन 40 लोगों ने उन्हें बुरी तरह पीट दिया। बाद में पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और इस मामले दो गिरफ्तारियों की खबर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि यहां कंजरभट नाम का समुदाय रहता है। दुल्हनों की सुहागरात पर वर्जिनिटी टेस्ट करने की परंपरा इस समुदाय में काफी सालों से प्रचलित है। परंपरा के तहत गांव की पंचायत दुल्हा दुल्हन को सुहागरात पर सफेद चादर देती है। फिर सभी लोग दुल्हा-दुल्हन के कमरे के बाहर इंतजार करते है। अगले दिन चादर पर लाल धब्बे पंचायत को मिलते हैं, तो दुल्हन इस टेस्ट में पास कर दी जाती है। अगर चादर पर निशान नहीं मिलते हैं, तब उस पर किसी और से संबंध बनाने के आरोप लग जाते हैं। पंचायत के टेस्ट के लिए दुल्हन की सहमति नहीं ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed