शादी से कुछ घंटे पहले HIV पॉजिटव निकला दूल्हा, दुल्हन ने रोकी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साहसी दुल्हन ने उस वक्त से इनकार कर दिया जब उसे पता चला कि दूल्हा एचआईवी पॉजिटिव है। हैरानी की बात यह है कि दूल्हे के एचआईवी पॉजिटिव होने की बात पता शादी से कुछ घंटे पहले ही चला।
मामला तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई का है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, शादी की ऐलान करते हुए दूल्हे के परिजन शादी की के पोस्टर चिपका रहे थे तभी किसी ने जिले के डीएम और कराधान अधिकारी को फोन करके बता दिया कि दूल्हा एचआईवी पॉजिटिव है और वह यह बात छुपाकर शादी करने जा रहा है।
इसके बाद डीएम ने तुरंत जिले के एसपी और कराधान अधिकारी को मामले की जानकारी लेने का आदेश दिया। इसके बाद एसपी और कराधान अधिकारी ने ज्वाइंट मेडिकल अधिकारी की सहायता से आरोपी दूल्हे के मेडिकल रिकॉर्ड की जांच की तो पता चला कि उसका अभी एचआईवी का इलाज चल रहा है।
आधिकारियों ने मंडप में जाकर दुल्हन को बताया
पुलिस जब तहसीलदार की मदद से आरोपी दूल्हे के बारे में एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी हासिल कर ली तो इसके बाद दुल्हन के परिजनों को फोन कर घटना के बारे में बताया। लेकिन उन्होंने अधिकारियों की बात को मानने से इनकार कर दिया।
इसके बाद अधिकारियों को दुल्हन की बहन का नंबर मिल गया, उसे भी अधिकारियों ने फोन कर बताया तो उसने भी मानने से इनकार कर दिया क्योंकि दूल्हे के घर वालों ने वहां पहले से ही बोल रखा था कि उनके विरोधी तरह तरह की अफवाह फैलाकर उनके बेटे की शादी रुकवाना चाहते हैं।
लेकिन अधिकारियों ने भी आरोपी का पीछा नहीं छोड़ा और दुल्हन के घर पहुंच कर दूल्हे के एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी दी। जिसके बाद दुल्हन ने तुरंत शादी रोकने का फैसला लिया और एचआई पॉजिटिव दूल्हे के साथ शादी करने से इनकार कर दिया।