{"_id":"5c68e434bdec2209fa31e9a3","slug":"goa-police-booked-35-year-old-for-dressing-as-a-muslim-woman-in-a-burqa-and-entering-a-ladies-toilet","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा में बुर्का पहन महिलाओं के टॉयलेट में घुसा व्यक्ति, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोवा में बुर्का पहन महिलाओं के टॉयलेट में घुसा व्यक्ति, मामला दर्ज
Sun, 17 Feb 2019 10:03 AM IST
Shilpa Thakur
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक तस्वीर
गोवा पुलिस ने पणजी में बुर्का पहनकर महिलाओं के टॉयलेट में घुसने वाले 35 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी शनिवार को सेंट्रल बस स्टैंड पर स्थित महिलाओं के टॉयलेट में चला गया था।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
आरोपी की पहचान विरजिल फर्नांडिस के तौर पर हुई है। उसे वहां मौजूद लोगों द्वारा पकड़ा गया। उसका मुंह भी ढंका हुआ था। वह एक सरकारी कर्मचारी है।
गोवा पुलिस के प्रवक्ता का कहना है, "आरोपी के खिलाफ धारा 419 (वेष बदलने) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वह पणजी बस स्टैंड पर स्थित महिला टॉयलेट में घुस गया था।"
बता दें ऐसी जगह जहां केवल महिलाएं ही प्रवेश कर सकती हैं, वहां आए दिन पुरुषों का बुर्का पहनकर घुस जाने के मामला बढ़ते जा रहे हैं। इससे पहले ऐसा ही एक मामला केरल इडुकी जिले के थोडुपुझा से भी सामने आया था।
यहां एक वरिष्ठ सिविल पुलिस अधिकारी महिला के भेस में लेबर रूम में चला गया था। उसने बुर्का पहना हुआ था जिस कारण उसे कोई पहचान नहीं पाया। लेकिन जब वहां मौजूद लोगों को कुछ संदिग्ध लगा तो उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसके चलते गलती से पुलिस वाले के चेहरे से नकाब हट गया।
उतने ही लोगों ने पुलिस को फोन किया लेकिन जब तक पुलिस आती तब तक 42 वर्षीय नूर समीर वहां से भाग चुका था। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 419 और 354 सी के तहत मामला दर्ज किया था।