फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Girls trafficking being taken for from Ranchi

रांची से तस्करी कर ले जाई जा रहीं थी लड़कियां, चेकिंग की भनक लगी तो ट्रेन से हो गई गायब 

Wed, 11 Oct 2017 07:12 PM IST
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी
amarujala.com- presented by: राजेश सैनी Updated Wed, 11 Oct 2017 07:12 PM IST
विज्ञापन
Girls trafficking being taken for from Ranchi
डेमो
झारखंड के रांची जिले से तस्करी करके ट्रेन से पंजाब ले जाई जा रहीं लड़कियों को तस्करों ने चेकिंग की भनक लगते ही रास्ते में गायब कर दिया। गुवाहाटी से चलकर पठानकोट जाने वाली 15651 लोहित एक्सप्रेस से इन लड़कियों को ले जाए जाने की सूचना मिलने के बाद मंगलवार देर रात जीआरपी और आरपीएफ अलर्ट हो गईं। 
विज्ञापन


दिल्ली चाइल्ड हेल्पलाइन मुख्यालय से यह सूचना बरेली पुलिस को मिली थी। इसके बाद बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म पर आरपीएफ और जीआरपी की टीमें पहुंच गईं। ट्रेन देर रात करीब 1.30 बजे जंक्शन पहुंची तो बोगियों की चेकिंग में पता चला कि तस्करों ने लड़कियों को रास्ते में ही उतार दिया था। 
विज्ञापन

 

Girls trafficking being taken for from Ranchi
डेमो
पश्चिम बंगाल के काखनी अलीपुरदुआर थाने में एक महिला ने तहरीर सौंपी थी कि बीती 9 अक्तूबर को उसकी 16 वर्षीय बहन को अगवा कर लिया गया। बहन को ढूंढने के दौरान उसे जानकारी मिली कि पड़ोस में रहने वाली गंदारी मुंडा (35) और सद्दाम हुसैन निवासी हसीमारा बहला फुसलाकर उसकी बहन को अपने साथ ले गए।

आरोप है कि ये दोनों आरोपी छोटे बच्चों को बेचने का धंधा करते हैं। इस सूचना पर काखनी अलीपुरदुआर थाने की पुलिस सक्रिय हुई तो पता चला कि लोहित एक्सप्रेस के जरिये बच्चों की तस्करी की जा रही है। तस्करी करके लाए जा रहे बच्चों के फोटो भी पुलिस के पास थे लेकिन ट्रेन में उन्हें खोजा नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed