फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Girlfriend jumped in the well while fighting a boyfriend in Kaushambi

प्रेमी से हुआ था झगड़ा, प्रेमिका ने किया होश उड़ाने वाला कांड

Fri, 15 Sep 2017 10:32 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Fri, 15 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend jumped in the well while fighting a boyfriend in Kaushambi
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
प्रेमी युगल का आपस में झगड़ा हो रहा था। अचानक प्रेमिका ने ऐसा काम कर दिया, प्रेमी को अंदाजा भी नहीं था। आसपास के लोग प्रेमिका की करतूत देखकर सन्न रह गए। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के मंझनपुर की है। कौशाम्बी थाना इलाके में एक गांव के खेत में प्रेमी युगल आपस में झगड़ा कर रहे थे। देखते ही देखते प्रेमी से नाराज युवती कुएं में कूद गई। खेतों में मौजूद आसपास के लोगों ने आनन-फानन में उसे बाहर निकाला। 
विज्ञापन


पढ़ें:- शादी की जिद से तंग आकर 12वीं के स्टूडेंट ने गर्लफ्रेंड को पहाड़ी से फेंका
विज्ञापन
विज्ञापन


फौरन युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद प्रेमी मौके से फरार हो गया। लोगों ने बताया कि कौशाम्बी थाना इलाके के एक गांव में खेत की तरफ गई युवती का अपने प्रेमी से विवाद हो गया। 

Girlfriend jumped in the well while fighting a boyfriend in Kaushambi
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
दोनों के बीच शादी की बात को लेकर विवाद हुई। प्रेमी ने उससे मारपीट कर दी। इससे नाराज युवती ने पास में स्थित कुएं में छलांग लगा दी। युवती को कुएं में कूदता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। 

पढ़ें:- सरे बाजार विवाहिता का तमाशा, दो युवक बताने लगे उसे अपनी-अपनी पत्नी

ग्रामीणों ने मिलकर युवती को किसी तरह कुएं से बाहर निकाला। तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती गया। हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।  कौशाम्बी एसओ राकेश त्रिगुनायत का कहना है कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed