फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Girl thrown into the well when she could not be raped by accused

दुष्कर्म में असफल युवक ने युवती को कुएं में फेंका

Thu, 10 Mar 2016 12:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशांबी
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशांबी Updated Thu, 10 Mar 2016 12:48 PM IST
सार

  • खेत के पास लड़की को अकेला पाकर दुष्कर्म पर उतारू हुआ आरोपी
  • लड़की के विरोध करने पर दुष्कर्म में असफल आरोपी ने उसे पीटा
  • लड़की को पीट-पीट कर अधमरा किया और पास के कुएं में फेंक दिया
  • वारदात के बाद से आरोपी फरार, पीड़िता की तहरीर पर तफ्तीश शुरू 

विज्ञापन
Girl thrown into the well when she could not be raped by accused
कुकर्म नहीं कर पाया तो वहशत कर दी - फोटो : Demo

विस्तार

खेत के पास अकेली और जवान लड़की को देखा तो उसकी नीयत डोल गई। सिर पर हवस का ऐसा भूत सवार हुआ कि सारी इंसानियत को ताक पर रख दरिंदगी पर उतारू हो गया। वो लड़की की तरफ झपटा और उसे जबरन झाड़ियों में खींच लिया। लेकिन लड़की ने अपनी पूरी ताकत से दुष्कर्म पर उतारू उस दरिंदे का विरोध किया। जब सारी कोशिशों बावजूद आरोपी अपने नापाक मंसूबे में सफल नहीं हो सका तो उसने लड़की को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और पास के एक कुएं उसे फेंक दिया।

विज्ञापन


लगातार बढ़ते क्राइम के ग्राफ में एक और हैवानी वारदात शामिल हो गई है। लचर कानून व्यवस्था और नैतिकता के पतन से गुजर रहे यूपी में एक और बेखौफ बदमाश की काली करतूत से ने जिला कौशांबी समेत पूरे सूबे के दहला दिया है।  
विज्ञापन


कौशाम्बी के मंझनपुर के चरवा इलाके में एक युवक पर आरोप है कि उसने मंगलवार की शाम गांव की एक युवती से दुष्कर्म में नाकाम होने पर युवती को बेरहमी से पीटकर अधमरा किया और फिर उसे कुएं में फेंक दिया। युवती अस्पताल में भर्ती है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुएं में पानी नही था, इसलिए बच गई पीड़िता

Girl thrown into the well when she could not be raped by accused
वारदात के बाद से आरोपी फरार, पुलिस दे रही है दबिश - फोटो : Demo

19 वर्षीय युवती मंगलवार की शाम करीब 6 बजे खेत की ओर गई थी। वहां अकेली देख गांव के एक दबंग ने उसे धर दबोचा। उसे झुरमुट में घसीटकर दुष्कर्म की कोशिश की। युवती के विरोध करने पर युवक ने उसकी जमकर पिटाई की। दरिंदगी पर उतारू युवक ने पीट-पीटकर उसे अचेत कर दिया। बेहोश होने पर उसे घसीटकर एक पुराने कुएं में फेंक दिया। 

कुआं सूखा होने के कारण युवती की जान बच गई। उधर, देर तक युवती के घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन में जुटे। करीब दो घंटे की तलाश के बाद गांववालों को कुएं के समीप घास रौंदी हुई दिखी। आशंकावश गांववालों ने कुएं में झांककर देखा, तो वहां युवती पड़ी हुई थी। यह देखकर लोगों के होश उड़ गए। ग्रामीणों ने प्रयास करके युवती को बाहर निकाला। सांसें चलती देख गांववालों की मदद से परिजनों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही घटना की जानकारी चरवा थाने में दी।  

खबर लगते ही पुलिस ने मामले की छानबीन की। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ जानलेवा हमला, छेड़खानी आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई थी, लेकिन वह घर से फरार था। अभियुक्त की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed