फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   girl's religion changed when she fall in love from facebook

फेसबुक से प्यार में फंसी युवती, पहले धर्म परिवर्तन फिर घर वापसी

Fri, 06 May 2016 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 06 May 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
girl's religion changed when she fall in love from facebook
फेसबुक से प्यार में मिला धोखा

उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ में फेसबुक पर हुए प्यार में पश्चिम बंगाल की युवती को यहां बुलाकर जमालपुर के एक युवक ने धर्म परिर्वत कराने के बाद उससे निकाह कर लिया। इसपर युवती को प्रताड़ित करने का भी आरोप है।

विज्ञापन


वृहस्पतिवार को हिंदू महासभा ने आर्य समाज मंदिर में हवन-यज्ञ कराकर उसकी घर वापसी करा दी। उल्लेखनीय है कि तकरीबन एक महीना पूर्व युवती पति का सिर फोड़कर पुलिस के पास पहुंच गई थी।
विज्ञापन


घरवापसी की जानकारी मिलने पर मौके पर खुफिया विभाग के अधिकारी व एसओ गांधीपार्क पहुंच गए। बाद में अदालती आदेश दिखाने के बाद लौट गए। घर वापसी के बाद हिंदू महासभा के लोग युवती को अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपरिवर्त के विरोध पर हुई पिटाई

girl's religion changed when she fall in love from facebook

युवती मूल रूप से पश्चिम बंगाल के अलीपुर की रहने वाली है। उसे जमालपुर का शादाब फेसबुक के जरिये प्यार में फंसाकर यहां बुला लाया था। आरोप है कि यहां बुलाने के बाद उसने युवती का जबरन धर्म-परिवर्तन कराया और फिर निकाह कर लिया।

शादाब पर यह भी आरोप है कि धर्म परिवर्तन का विरोध करने पर उसकी पिटाई की। इसके चलते एक महीना पूर्व वह पति का सिर फोड़कर थाने पहुंच गई। बाद उसे अदालत में पेश करने पर कोर्ट ने उसे उसकी मर्जी से घर भेजने के आदेश दिए। इसके बाद हिंदू महासभा की पूजा शकुन पांडेय ने युवती को कोर्ट का आदेश लेकर घर भेजने तक अपने पास रखा।

हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को युवती को आर्य समाज मंदिर में ले जाकर हवन, शुद्धिकरण व यज्ञोपवीत धारण कराते हुए घर वापसी कार्यक्रम कराया। इस मौके पर तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed