{"_id":"5a769eda4f1c1b2d068b477d","slug":"girl-murdered-when-she-refused-a-marry-proposal-in-up-badaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी से युवती के इनकार, घर में घुसकर की हत्या, परिजन भी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
UP: शादी से युवती के इनकार, घर में घुसकर की हत्या, परिजन भी घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बदायूं में शादी से इनकार करने पर युवक ने युवती को गोली मारकर हत्या कर दी और विरोध करने पर उसकी विवाहित बहन को गोली मारकर घायल कर दिया। यह वारदात शहर की रामनाथ कॉलोनी में सीडीओ के निजी ड्राइवर के घर शनिवार शाम सात बजे हुई। युवती ड्राइवर की भतीजी थी। हत्यारोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी और युवती एक ही गांव के पूर्व परिचित थे।
विज्ञापन
उसहैत के खेड़ा जलालपुर निवासी श्यामदीन मिश्रा रामनाथ कॉलोनी में चार साल से किराए पर रह रहे हैं। वह सीडीओ की गाड़ी चलाते हैं। उनके भाई रमाकांत की बेटी 22 वर्षीय ईलू उर्फ लवली श्यामदीन के पास रहकर एमए कर रही थी। आगरा में ब्याही ईलू की बड़ी बहन नीरज चार दिन पहले यहां रहने आ गई थी। शनिवार शाम सात बजे जिस वक्त घटना हुई उस समय श्यामदीन ड्यूटी पर थे। दोनों बहनें घर के अंदर कमरे में थीं।
विज्ञापन
श्यामदीन के मुताबिक खेड़ा जलालपुर का ही अमित अपनी बहन बबली के साथ उनके घर आया और अंदर घुसता चला गया। उसके पीछे अमित का भाई सुमित एक दूसरी लड़की के साथ बाइक पर आया, वे दोनों गेट पर ही खड़े हो गए। आरोप है कि अंदर अमित ने ईलू पर खुद से शादी करने का दबाव बनाया। ईलू और बहन नीरज के इनकार करने पर काफी देर तक गहमागहमी हुई।
विज्ञापन
नीरज ने चैनल में ताला डालकर सौ नंबर पर कॉल करने की कोशिश की तो अमित चाबी छीनने को भिड़ गया। आरोप है कि अमित ने कमर से तमंचा निकालकर एक गोली मारकर ताला तोड़ दिया।
अमित के तेवर देखकर बहन ने ईलू को बचाने की कोशिश की तो अमित ने तमंचा लोड कर दूसरी गोली ईलू को मार दी, जो उसके सिर को चीरती हुई निकल गई। यह देखकर बहन नीरज ने शोर मचाया तो अमित ने उस पर भी फायर कर दिया, उसके माथे से घिसटती चली गई। इस बीच बाहर खड़ा सुमित साथ आई लड़की को लेकर बाइक से फरार हो गया। पुलिस ने अमित, सुमित, उनकी बहन व एक अन्य लड़की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।