छेड़छाड़ के विरोध करने लड़की को घर से खींचा, गला रेतकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लचर कानून व्यवस्था के जूझ रहे उत्तर प्रदेश से एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। महिलाओं की सुरक्षा लेकर हमेशा घिरे रहने वाले यूपी के गोरखपुर में छेड़छाड़ का विरोध करना एक युवती को भारी पड़ गया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के चाफ गांव में छेड़छाड़ का विरोध करने वाली युवती का घर से खींचकर गला रेत दिया गया।
युवती की हत्या की सूचना के तीन घंटे बाद भी पुलिस न पहुंचने से लोग भड़क गए, जबकि हत्या के आरोपी दूसरे वर्ग के होने के कारण इलाके में तनाव गहरा गया। हालात देख गांव में पीएसी लगाई गई।
हत्या का शिकार हुई 19 वर्षीय साक्षी (बदला हुआ ना) के साथ 10 दिन पहले भी छेड़छाड़ हुई थी।
परिजनों के मुताबिक साक्षी ने विरोध करते हुए आरोपी के थप्पड़ मार दिया था। इससे बौखलाए आरोपी ईशु मियां तूफानी के घर पहुंचकर परिवार के लोगों से लड़ने नजदीकी लोगों के दखल पर वापस हुए लेकिन तीन दिन पहले उसके घर पर पत्थर फेंके।
लड़की को सबक सिखाने की खाई कसम
मामला ग्राम प्रधान तक पहुंचा तो उन्होंने पंचायत के जरिए सुलह करा दी। तूफानी का आरोप है कि ईशु ने पंचायत के बाद ही सबक सिखाने की धमकी दी थी, जबकि शुक्रवार सुबह उसके पत्नी के साथ रसोइये की भूमिका में विद्यालय जाने के बाद घर में मौजूद अकेली बेटी चिंता को बाहर खींच लिया और गला रेतकर हत्या कर दी।
ग्रामीणों का कहना है कि 100 नंबर पर रिंग करने के बाद भी तीन घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची और आरोपी ईशु मियां, उनका दामाद व हमलावरों में शामिल महिलाएं आसानी से भाग गए। बाद में खेतों में छिपी महिलाओं को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। एक्शन में देरी का आरोप लेकर विरोध में आए लोगों ने युवती का शव कब्जे में लेने से पुलिस को रोक दिया।
आरोपी दूसरे वर्ग का होने से लोगों में उत्तेजना देख एसपी राजू बाबू सिंह, एएसपी लाल साहब यादव, महिला थाने की एसओ विभा पांडेय सहित 10 थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। आरोपियों पर गैंगेस्टर और एनएसए के तहत कार्रवाई का भरोसा देकर शव कब्जे में लिया। गांव में पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात की है। देर रात ईशु मियां, शाहबुद्दीन, पतरू सहित परिवार की दो महिलाओं के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया।