फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Girl is raped inside train's toilet in Gorakhpur

घुमाने के बहाने किशोरी ट्रेन में ले गया, मौका पाकर रेप कर दिया

Thu, 10 Mar 2016 01:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर Updated Thu, 10 Mar 2016 01:48 PM IST
सार

  • किशोरी बहला-फुसलाकर ट्रेन में ले गया और शौचालय में ले जाकर किया रेप
  • गोरखपुर के भटनी रेलवे स्टेशन पर दिया गया वारदात को अंजाम
  • सहेली की शादी में आई थी किशोरी, रिश्तेदार की बदनीयती की शिकार हो गई
  • किशोरा की तहरीर पर रेलवे पुलिस ने आरोप को पकड़कर जेल भेजा 

विज्ञापन
Girl is raped inside train's toilet in Gorakhpur
ट्रेन के शैचालय में किशोरी से रेप - फोटो : demo

विस्तार

यूपी के गोरखपुर के भटनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के शौचालय में किशोरी से दुराचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने आया युवक घुमाने का झांसा देकर किशोरी को साथ ले गया था। किशोरी की शिकायत पर जीआरपी गोरखपुर ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


बिहार के सीवान की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी बगल के गांव की रहने वाली अपनी सहेली के भाई की पांच मार्च को हुई शादी में शामिल होने गई थी। समारोह में भटनी के बलुआ अफगान निवासी रिश्तेदार पिंटू मद्धेशिया भी गया था। शादी के दौरान ही पिंटू किशोरी को घुमाने का झांसा देकर छह मार्च को ट्रेन से लेकर भटनी चला आया। 
विज्ञापन


आरोप है कि भटनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के शौचालय में उसने किशोरी से रेप किया। इसके बाद वह फरार हो गया। भटनी से गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर किशोरी ने जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई। सात मार्च को जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिंटू को गिरफ्तार कर लिया। गोरखपुर से मुकदमा जीआरपी भटनी ट्रांसफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed