{"_id":"56dfe95c4f1c1ba5248b4576","slug":"girl-eloped-boyfriend-caught-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग भाग रही थी युवती, पुलिस ने दोनों को धर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी संग भाग रही थी युवती, पुलिस ने दोनों को धर दबोचा
ब्यूरो/ अमर उजाला, छाता
Updated Wed, 09 Mar 2016 02:48 PM IST
सार
- बीएससी की छात्रा का फेसबुक पर हुआ था दिल्ली के युवक से संपर्क
- पुलिस ने दोनों के परिवारीजनों को दी सूचना, दोनों साथ रहने पर अड़े
विज्ञापन
प्रेमी के साथ भाग रही लड़की को पुलिस ने पकड़ा
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के छाता में कोतवाली पुलिस ने दिल्ली निवासी अपने प्रेमी युवक के साथ जा रही कॉलेज की छात्रा को पकड़ लिया। पुलिस दोनों को थाने ले गई और उनके परिवारीजनों को सूचना दी। छात्रा फेसबुक के जरिए युवक के संपर्क में आई थी।
विज्ञापन
छात्रा सुरीर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है और हॉस्टल में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रही है। उसका दिल्ली निवासी एक युवक से फेसबुक के जरिए संपर्क हुआ।
विज्ञापन
युवक ठेकेदारी का काम करता है। इसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और फिर साथ जाने का फैसला किया। छात्रा मंगलवार को कालेज से हॉस्टल न जाकर युवक से मिलने छाता आ गई।
विज्ञापन
इसकी सूचना किसी ने छाता पुलिस को दे दी। शाम तक दोनों के परिवारीजन थाने नहीं पहुंचे थे। पकड़ा गया ठेकेदार युवक और छात्रा एक-दूसरे के साथ रहने की बात कर रहे थे।