फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   gangster mother and sisters beaten to police inspector in bareilly

गैंगस्टर की मां-बहनों ने दरोगा को धुना, किया लहूलुहान

Tue, 21 Jun 2016 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 21 Jun 2016 11:44 AM IST
विज्ञापन
gangster mother and sisters beaten to police inspector in bareilly
मारपीट में घायल दरोगा और जमा भीड़ - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली

उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के कस्बा चौकी पर सोमवार शाम को बवाल हो गया। आरोपी गैंगेस्टर की मां ने दरोगा पर बेटियों से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर सड़क पर गिराकर पीटा। दरोगा ने सरकारी काम में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कर महिला और उसकी दोनों बेटियों को हिरासत में ले लिया है। महिला और चौकी इंचार्ज में पहले वारंट को लेकर बहस हुई फिर मारपीट होने लगी।

विज्ञापन


कस्बे की ऊषा वाल्मीकि अपने परिवार की महिलाओं के साथ शाम को कस्बा चौकी पर पहुंचीं। उन्होंने चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार शर्मा से पूछा कि वह बार-बार उनके घर पर क्यों जा रहे हैं? प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बातों-बातों में महिला और चौकी प्रभारी में बहस हो गई। दोनों एक दूसरे को देख लेने की धमकी देकर चौकी से बाहर निकल आए।
विज्ञापन


अचानक सड़क पर दरोगा और महिलाओं में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान अफरातफरी मच गई। राहगीर भी माजरा देखने लगे। बाद में पुलिसकर्मियों और संभ्रांत लोगों ने उन्हें वहां से हटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा पर लगाया बेटियों के सा‌‌थ अश्लीलता करने का आरोप

gangster mother and sisters beaten to police inspector in bareilly
पिटाई में घायल दरोगा - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली

पुलिस ने उषा और उसकी दो बेटियों को हिरासत में ले लिया। चौकी प्रभारी शर्मा ने बताया कि उषा स्टेट बैंक के पास रहने वाले दिलीप उर्फ गंडा की मां है जिस पर गैंगस्टर का वारंट है। पुलिस इसी सिलसिले में उसके घर गई थी। बाद में उषा अपनी बेटियों और अन्य महिलाओं के साथ चौकी आई और पूछताछ करने लगी।

जब उसे बताया कि उसके बेटे का वारंट है तो वह तत्काल ही कागजात मांगने लगी। जब उन्होंने कहा कि अभी वारंट की कापी उनके पास नहीं है, बाद में उपलब्ध करा देंगे तो वह आगबबूला हो गई और उनसे मारपीट शुरू कर दी। उनके हाथ में काफी चोट है।

वहीं, पुलिस हिरासत में उषा ने बताया कि बार-बार पुलिस के घर जाने से परेशान होकर जब वह चौकी पर जानकारी करने आई तो चौकी प्रभारी ने उसकी बेटियों के साथ अश्लील हरकतें और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इसका विरोध करने पर दरोगा ने सिपाहियों की मदद से उसे सड़क पर गिराकर पीटा। वह भी रिपोर्ट दर्ज कराएगी।

मेडिकल में महिला को भी चोटों की पुष्टि
देर रात हिरासत में ली गईं महिला और उसकी बेटियों का सीएचसी के प्रभारी डॉ. राजेंद्र कुमार ने मेडिकल परीक्षण किया। उन्होंने पाया कि महिला के चेहरे पर किसी वजनदार चीज से प्रहार किया गया है, शरीर पर कई जगह चोटों के निशान भी हैं। 

एसपी देहात, यमुना प्रसाद ने मामले पर कहा है कि चौकी प्रभारी की गलती नहीं है। उन पर हमला करने वाली महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed