नर्सिंग होम में नर्स के साथ गैंगरेप, डॉक्टर समेत चार के खिलाफ आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक नर्सिंग होम में नर्स के साथ गैंगरेप की घटना से सनसनी फैल गई। पीड़िता ने पुलिस लाइन में जमकर हंगामा काटा, तब जाकर उसे मेडिकल के लिए भेजा गया। मामले में नर्सिंग होम के स्वामी समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
कस्बा में रहने वाली 25 वर्षीय विवाहिता हाईवे स्थित मां चंद्रावलि नर्सिंग होम में नर्स हैं। बताया जाता है कि दो दिसंबर को नर्स ने बैंक में नोट जमा करने को छुट्टी मांगी तो नर्सिंग होम के स्वामी डा. कुशल पाल ने खुद नोट बदलने की बात कही।
इस पर नर्स ने 500 के 100 और एक हजार के 30 नोट डॉक्टर को दे दिए। आरोप है कि कई बार नोट मांगे तो नहीं मिले। डॉक्टर ने 21 दिसंबर को शाम चार बजे नोट देने की बात कही। नर्स रुपये लेने पहुंची।
शोर मचाने पर कोई बचाने तक नहीं आया
आरोप है कि यहां पर डॉक्टर, उसके जीजा प्रमोद, नौकर रुपकिशोर और श्रीकृष्ण उपाध्याय ने उसे पकड़ लिया। चारों ने मिलकर दुराचार किया। शोर मचाने पर कोई बचाने तक नहीं आया। वारदात के बाद जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर फरह पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की पड़ताल की गई।
गुरुवार को पीड़िता पुलिस लाइन पहुंच गई और यहां हंगामा काटा। इसके बाद पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा। चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।