{"_id":"5b7f9c3942c79246382cf350","slug":"gangrape-then-murder-the-minor-girl-in-bhiwandi-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से बलात्कार के बाद टब में डुबोकर कर दी उसकी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से बलात्कार के बाद टब में डुबोकर कर दी उसकी हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के भिवंडी में अज्ञात लोगों ने 14 साल की किशोरी की उसके घर में बलात्कार करने के बाद हत्या कर दी। ठाणे पुलिस की पीआरओ सुखदा नरकार ने बताया कि भिवंडी में गुरुवार दोपहर जब यह घटना हुई उस समय वह अपने घर पर अकेली थी। उन्होंने बताया कि आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) और धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। दोषियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
बहरहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि इस अपराध में कितने लोग शामिल हैं। घटना का तब पता चला जब पीड़िता की बड़ी बहन शाम को घर लौटी। नरकार ने बताया कि आरोपी घर में तब घुसे जब वह अकेली थी और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उन्होंने लड़की की बुरी तरह पिटाई की और उसे पानी के एक टब में डुबो दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जब पीड़िता की बड़ी बहन घर लौटी तो वह अपने बहन को मृत देखकर स्तब्ध रह गई। माता-पिता के लौटने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। नरकार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और उसके आधार पर पुलिस ने नरपोली पुलिस थाने में देर रात को अज्ञात लोगों के खिलाफ बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन