{"_id":"5991bd1a4f1c1b2d238b48ca","slug":"four-year-old-child-murdered-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन पहले हुआ था गायब, बोरे में बंधा मिला मासूम का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन पहले हुआ था गायब, बोरे में बंधा मिला मासूम का शव
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
Updated Mon, 14 Aug 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर के मगहर रसूलपुर गांव से करीब तीन दिन पहले गायब साढे़ चार वर्षीय अनिकेत का शव सोमवार को गांव के पोखरे में बोरे में बंधा मिला। मासूम के सिर पर चोट के निशान के साथ शरीर की चमड़ी छूट गई थी। शव मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।
जनार्दन सिंह का पुत्र अनिकेत 11 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे घर के सामने से खेलते समय गायब हो गया था। काफी तलाश के बाद भी जब बेटा नहीं मिला तो 12 अगस्त को मां निशा सिंह ने बेटे के अपहरण की आशंका जताते हुए कोतवाली में केस दर्ज कराया। मुनादी के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो सोमवार को गांव के पोखरे में गोताखोरों के जरिए मासूम की तलाश शुरू हुई।
इसी बीच पोखरे में दक्षिण दिशा में जलकुंभी के बीच में फंसा एक प्लास्टिक का भरा बोरा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोरे जब खोला गया तो इसमें मासूम अनिकेत का शव था। मासूम के चेहरे, पेट आदि जगहों पर भूसा चिपका हुआ था। ऐसा मालूम पड़ रहा था कि मासूम को मारकर पहले भूसे में दबाया गया होगा और बाद में मौका मिलते ही बोरे में भरकर लाश को पोखरे में जलकुंभी के बीच रख दिया होगा।
विज्ञापन
लाश मिलने की सूचना पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजन मासूम की लाश को देखकर दहाड़े मार-मार कर रोने लगे। इसी बीच एसपी हेमराज मीणा, एएसपी अशोक कुमार वर्मा, कोतवाल राकेश सिंह यादव और चौकी इंचार्ज शशिभूषण पांडेय भी पहुंच गए। पिता जनार्दन सिंह ने बेटे की हत्या कर शव को बोरे में रख कर पोखरे में फेंक दिए जाने की आशंका जाहिर की।
कोतवाल राकेश सिंह यादव ने बताया कि मासूम के गायब होने का केस दर्ज था। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव छिपाने की कोशिश का केस दर्ज कर लिया गया है।