फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   four minor sexual abused a 14 years old in hyderabad

सहपाठी से कुकर्म करते रहे 4 नाबालिग, वीडियो बना ब्लैकमेलिंग

Tue, 31 Jan 2017 01:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 31 Jan 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
four minor sexual abused a 14 years old in hyderabad
child abuse

अपने साथ हुए कुकर्म से एक 14 साल का लड़का ऐसा आहत हुआ कि उसने खुद को खत्म करने का फैसला कर लिया। हालांकि, ऐसा करने में वो नाकामयाब रहा, लेकिन उसके साथ जो किया गया है उससे जानकर कोई भी दंग रह जाए। 

विज्ञापन


घटना हैदराबाद के चंदरघाट की है, जहां 14 साल के लड़के का उसके चार नाबालिग सहपाठियों ने यौन शोषण किया है।
 
इन चारों के खिलाफ पीड़ित के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि चारों आरोपी छात्र करीब 2 महीने से पीड़ित का कुकर्म करते आ रहे थे। उन्होंने कुकर्म के दौरान वीडियो भी बना लिया, जिसके आधार पर वे उसे ब्लैकमेल भी करते रहे।

विज्ञापन

कई बार पोर्न दिखाई

four minor sexual abused a 14 years old in hyderabad

पिता का आरोप है कि 16 से 18 साल के बीच उम्र के आरोपियों ने उनके बेटे को कई बार पोर्न भी दिखाई। उन्होंने वीडियो बनाने के बाद पीड़ित से कई बार पैसों की मांग भी की। पिता ने जब बेटे को मायूस पाया तो कई बार पूछने के बाद उसने पूरी घटना का खुलासा किया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक पीड़ित को इन सब की वजह से स्कूल से निकाल दिया गया है। 

दरअसल, लड़के की दो महीने बाद परिक्षाएं हैं, जिसकी वजह से उसके पिता जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ पॉस्को कानून के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed