फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   former iit professor cloesed himself with wife in flat for four months in kanpur

पूर्व IIT प्रोफेसर और पत्नी चार महीनों तक फ्लैट में थे बंद, हालत देख पुलिस भी दंग

Wed, 29 Mar 2017 03:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार Updated Wed, 29 Mar 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
former iit professor cloesed himself with wife in flat for four months in kanpur
पूर्व आईआईटी प्रोफेसर और उनकी पत्नी

उत्तर प्रदेश के कानपुर में भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के पूर्व प्रोफेसर और उनकी पत्नी को फ्लैट के अंदर बेहोशी की हालत में पाया गया है। मीडिया की खबरों के मुताबिक प्रोफेसर संजीव दयाल ने खुद को और अपनी पत्नी विद्या को करीब चार महीने पहले फ्लैट के अंदर बंद कर लिया था।

विज्ञापन


दोनों कई महीनों तक बाहर नहीं निकले, लेकिन जब पड़ोसियों को फ्लैट से बदबू आने लगी तो इसकी खबर पुलिस को दी गई। अस्पताल दाखिल करने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि दोनों ने कई दिनों से खाना नहीं खाया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर गेट खोला।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने जो देखा वह भी दंग रह गई। दोनों पति-पत्नी बेहोश थे और घर में हर जगह मलबा पड़ा हुआ था। पुलिस उनकी पत्नी नग्न हालत में बेड के नीचे पाया। 50 साल के प्रोफेसर की दाढ़ी काफी बढ़ी हुई थी, जिससे साफ जाहिर हो रहा था कि उन्होंने कई महीनों से सेव नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक दोनों के कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। लेकिन जब फुटेज को खंगाला गया तो पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। क्योंकि दोनों ने चार महीनों के दौरान किसी से मुलाकात नहीं की। इस पूरे मामले को डिप्रेशन से जोड़कर देखा जा रहा है, लेकिन अभी तक प्रोफेसर के इस कदम की असल वजह साफ नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed