फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Forceful sex makes angry wife kick husband's penis, dies

जबरन संबंध से नाराज पत्नी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौत

Mon, 27 Feb 2017 03:54 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 27 Feb 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
Forceful sex makes angry wife kick husband's penis, dies

बंगलूरू में एक पत्नी ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट में लात मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हैरान करने वाली बात है कि हमला इतना जोरदार था कि पति उदय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। गिरफ्त में आई पत्नी ने अपनी सफाई में कहा कि उसका पति एचआईवी पॉजिटिव था।

विज्ञापन


उसने कहा कि वारदात के दिन पति बिना प्रोटेक्शन के सेक्स की मांग कर रहा था, लेकिन पत्नी इसके लिए राजी नहीं हुई। दोनों के बीच में इसी बात पर झगड़ा शुरू हो गया और हालात मारपीट तक पहुंच गए। इस बीच पत्नी की लात पति के प्राइवेट पार्ट पर पड़ गई और उसकी मौत वहीं हो गई।
विज्ञापन


पत्नी ने बताया कि वो नहीं चाहती थी कि पति की मौत कैसे हुई इसकी वजह किसी को भी पता लगे। इसलिए उसने उदय के अंतिम संस्कार की सारी तैयारियां कर ली। लेकिन संस्कार करने से पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी कई बार इस बात पर हुई है लड़ाई

Forceful sex makes angry wife kick husband's penis, dies

मीडिया की खबरों के मुताबिक दोनों की शादी को 17 साल हो चुके हैं और उन्हें 14 साल की बेटी भी है। आरोपी महिला ने बताया कि दोनों के बीच बिना प्रोटेक्शन के सेक्स को लेकर अक्सर झगड़े हुआ करते थे। महिला ने कहा कि मना करने पर उदय उसे पीटा भी करता था। लेकिन इस लड़ाई का अंत खूनी मंजर के साथ हुआ।

दरअसल, हत्या का खुलासा उदय की बहन ने किया, जिसने पुलिस को इस पूरी वारदात की जानकारी दी। बहन का आरोप है कि भाभा का अफेयर पड़ोस में चल रहा है और वो उदय के अलग होने की चाहत लंबे समय से लिए बैठी थी। इसलिए भाभी ने भाई का कत्ल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed