फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   five young man gangraped with minor girl in Betul of Madhya Pradesh

नाबालिग आदिवासी छात्रा से पांच लोगों ने किया गैंगरेप, फिर पंचायत में भी नहीं बख्शा

Thu, 25 Jan 2018 11:20 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Jan 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
five young man gangraped with minor girl in Betul of Madhya Pradesh
फाइल फोटो
नाबालिग आदिवासी छात्रा को पांच युवकों ने हवस का शिकार बनाया। इसके बाद पंचायत में भी आरोपियों ने हैवानियत कर डाली। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के बेतूल जिले की है। हरदा में एक 16 वर्षीय आदिवासी छात्रा से कथित गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा से दरिंदगी के मामले में पांच युवकों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि कथित पीड़िता और उसके परिवार को केस दर्ज कराने से रोकने के लिए पंचायत में जान से मारने की धमकी भी दी गई। 

11वीं की छात्रा और उसके परिवार को सुलह करने का लालच भी दिया गया। हालांकि छात्रा किसी तरह 125 किमी दूर स्थित हरदा जिले तक पहुंचने में सफल रही। हरदा पुलिस में उसने मंगलवार की शाम अपने कुछ रिश्तेदारों की मदद से शिकायत दर्ज कराई। जबकि यह घटना करीब दो हफ्ते पहले की है।
विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक बेतूल के हरदादादू गांव में छात्रा से गत 11 जनवरी को पांच लोगों ने गैंगरेप किया था। आरोपियों ने पीड़िता को स्कूल पहुंचाने के लिए लिफ्ट देकर बाइक पर बैठा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

five young man gangraped with minor girl in Betul of Madhya Pradesh
इसके बाद वे छात्रा को एक सुनसान जगह पर ले गए जहां उसे पहले तो नशीला पदार्थ पिलाया फिर दरिंदगी की। हरदा के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा, ‘घर पहुंचने पर छात्रा ने आपबीती पिता और दादी को सुनाई। 

इसके बाद जब छात्रा का परिवार पुलिस में शिकायत करने जा रहा था, तो गांव वालों ने उसे रोक लिया और पंचायत बुलाई गई। पंचायत में परिवार पर पैसे लेकर सुलह करने का दबाव बनाया गया। 

यही नहीं सुलह नहीं करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। लेकिन इसके बाद छात्रा किसी तरह हरदा आई और अपने कुछ रिश्तेदारों की मदद से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। हमने 22 से 30 साल के बीच के पांच युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। केस डायर संबंधित थाने को जल्द ही भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed