फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   killed five people of a family in hyderabad over property

ओवैसी की पार्टी के पूर्व पार्षद समेत पांच लोगों का कत्ल

Wed, 11 May 2016 04:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 May 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
killed five people of a family in hyderabad over property

तेलंगाना में आदिलाबाद जिले के भैंसा में एक ही परिवार के पांच लोगों का दिनदहाड़े कत्ल कर दिया गया। मारे गए पांच लोगों में एक ओवैसी की पार्टी एमआईएम के पूर्व पार्षद भी हैं।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, एक ही घर के पांच लोगों का कत्ल सम्पत्ति विवाद को लेकर हुआ। मारे गए पांच लोगों में तीन महिलाएं और दो पुरुष हैं। घटना को अंजाम देने वाले करीबी रिश्तेदार हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी नूरुल्लाह खान और जावेद खान ने अपने चाचा नियामतुल्लाह खान और उनके बेटे युनुस खान की हत्या उनकी दुकान में जाकर की और फिर घर जाकर तीन महिलाओं का कत्ल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कबाड़ का व्यापार करते थे पूर्व पार्षद

killed five people of a family in hyderabad over property
demo pic

मृतक नियामतुल्लाह खान का शहर के शिवाजी चौक में कबाड़ का कारोबार था। आरोपियों ने जिस वक्त पिता-पुत्र की हत्या की उस वक्त दोनों अपनी दुकान में मौजूद थे। उनके दो नौकरों ने हत्यारों का विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर भी हमला बोलकर घायल कर दिया।

पिता-पुत्र का कत्ल करने के बाद आरोपी नई आबादी नाम के इलाके में मौजूद उनके घर गए और वहां पर नियामतुल्लाह खान की पत्नी वहीदा खानुम, साली अकरम बाई और बेटी ऐशा खानुम का कत्ल कर दिया। 

वहीदा खानुम, अकरम बाई ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया लेकिन बेटी को अस्पताल ले जाया जहां उसने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि पिछले कई सालों ने इन लोगों में सम्पत्ति का विवाद चल रहा था। आरोपियों ने कुछ महीने पहले भी हमला किया था जिसमें उन्हें जेल भेज दिया गया था।

जेल से बाहर आने के बाद आरोपियों ने फिर से हमला बोलकर परिवार के सभी पांच लोगों को मौत के घाट उतार दिया। हैदराबाद उर्दू के अनुसार, नियामतुल्लाह खान एमआईएम के पूर्व पार्षद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed