फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   five Lac fake currency three accused arrested

मेरठ में बन रहे थे नकली नोट, पांच लाख समेत तीन आरोपी गिरफ्तार   

Thu, 20 Oct 2016 11:38 PM IST
टीम डिजिटल, मेरठ
टीम डिजिटल, मेरठ Updated Thu, 20 Oct 2016 11:38 PM IST
सार

- आईबी, एटीएस, एसटीएफ समेत पुलिस कर रही पूछताछ
- एक आरोपी को छुड़ाने में सपानेताओं का थाने में लगा तांता

विज्ञापन
five Lac fake currency three accused arrested
भारतीय नोट

विस्तार

मेरठ में पांच लाख रुपये के नकली नोटों समेत बृहस्पतिवार पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि वह मेरठ में ही नकली नोट बनाने का काम व सप्लाई करने का काम करते है। मामला गंभीर है, इसको देखते आईबी, एटीएस व एसटीएफ भी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

परीक्षितगढ़ के आसमाबाद गंगनहर पटरी खादर इलाके में नकली नोट बनाने का काम चल रहा है। मुखबिर ने इसकी सूचना परीक्षितगढ़ थाने में तैनात दरोगा विजय कुमार को दी। इसकी जानकारी लगते परीक्षितगढ़ थाने की पुलिस टीम ने आसमाबाद में छापा मारा। पुलिस ने तीन आरोपी रिजवान पुत्र जमील निवासी ललियाना, जावेद पुत्र कलवा और तनसीर पुत्र नौशाद निवासी सौंदत परीक्षितगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

 

सभी नोट एक हजार के

five Lac fake currency three accused arrested
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने तलाशी ली तो वहां से पांच लाख रुपये के नकली नोट बरामद हुए। जिसमें सभी नोट एक एक हजार के बताए गए है। पुलिस नोटों के साथ तीनों आरोपियों को थाने ले आई। नकली नोटों के बरामद होने की जानकारी लगते ही आईबी, एटीएस, एसटीएफ समेत कई टीमें परीक्षितगढ़ थाने में पहुंची। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने नकली नोट बनाने व बाजार में सप्लाई करने की बात कबूली। देर रात तक पुलिस जांच करने में जुटी है। 
 

आरोपी को छुड़ाने में सपा नेताओं का तांता

five Lac fake currency three accused arrested
आरोपी से पूछताछ करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
तीन आरोपियों को नकली नोटों के साथ पकड़ने की जानकारी लगते सपानेताओं को थाने में तांता लग गया। पुलिस ने बताया कि कुछ सपानेता आरोपी तनसीर की पैरवी में आए और उसको बेगुनाह बताकर छुड़वाना चाहते थे। हालांकि पुलिस ने अभी मामले की जांच के बाद ही अगली कार्रवाई करने की बात कहकर उनको थाने से टरका दिया। 
सीओ सदर देहात श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि पांच लाख के नकली नोट के साथ तीन आरोपी पकड़े है। आरोपियों ने मेरठ में नकली नोट बनाने की बात कही है। हालांकि पुलिस अभी पूछताछ करने में जुटी है। इस मामले का गहनता से जांच कराई जा रही है। 
 
- आईबी, एटीएस, एसटीएफ समेत पुलिस कर रही पूछताछ - एक आरोपी को छुड़ाने में सपानेताओं का थाने में लगा तांता
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed