{"_id":"591fb08f4f1c1bd520f257b4","slug":"five-accused-arrested-in-a-case-of-two-jewellers-murder-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: लूट और हत्या मामले में पुलिस को मिली सफलता, मुख्य आरोपी रंगा सहित 6 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा: लूट और हत्या मामले में पुलिस को मिली सफलता, मुख्य आरोपी रंगा सहित 6 गिरफ्तार
amarujala.com- created by: हर्षित गौतम
Updated Sat, 20 May 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा पुलिस ने सोमवार को शहर में हुए डबल मर्डर को सुलझाने का दावा किया है। शुक्रवार देर रात चली मुठभेड़ के बाद इस मामले में मुख्य आरोपी समेत 5 अन्य संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से 5 दिन पहले मथुरा में एक ज्वैलरी की दुकान में घुसकर बदमाशों ने 2 ज्वैलर्स की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे शहर में तनाव का माहौल था, ज्वैलर्स के दुकाने बंद करने के आह्वान के बाद मथुरा बंद नजर आ रहा था। जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे थे। शुक्रवार को सारा दिन कलक्ट्रेट में हंगामा होता रहा। सर्राफा कारोबारियों के प्रदर्शन की वजह से सूबे में 1132 करोड़ रुपये के नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
शुक्रवार को गुस्साए कारोबारियों ने डीएम और एसएसपी घेराव कर खूब खरी-खोटी सुनाई। व्यापारियों ने कहा कि बदमाशों को नहीं पकड़ सकते तो नौकरी छोड़ दो। आल इंडिया ज्वैलर्स फेडरेशन ने पुलिस को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए देशभर में हड़ताल की चेतावनी दी थी। इस दोहरे हत्याकांड के बाद हेमामालिनी कई ट्वीट सामने आए। उन्होंने इस हत्याकांड पर अपनी संवेदना परिवार के साथ फोन पर भी व्यक्त करते हुए जल्द मथुरा आने की जानकारी दी।
विज्ञापन