फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   FIR against Engineering college management in murder of watchman

चौकीदार की हत्या, इंजीनियरिंग कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ FIR

Sat, 21 Oct 2017 10:22 AM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
amarujala.com- presented by: देव कश्यप Updated Sat, 21 Oct 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
FIR against Engineering college management in murder of watchman
प्रतीकात्मक तस्वीर

इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे एक चौकीदार का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्रूरता से हत्या किए जाने का खुलासा हुआ है। मामले में कॉलेज मालिक सहित 6 लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का है, राजश्री इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे वाली बाउंड्रीवॉल के पास 55 वर्षीय चौकीदार जाकिर अली शाह की लाश बरामद हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि जाकिर की मौत दिल फटने से हुई है। उनकी तीन-चार पसलियां भी टूटी पाई गई हैं।
विज्ञापन


अनुमान है कि जाकिर की मौत ऊंचाई से गिरने या फिर सीने पर कोई भारी-भरकम चीज रखने से हुई है। परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने कॉलेज मालिक सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दिवाली की रात हुई काली, अंदर से बंद था दरवाजा, खुला तो सहम गए परिजन

गांव लभेड़ा में रहने वाले जाकिर अली हाफिजगंज में राजश्री इंजीनियरिंग कॉलेज में चौकीदारी करते थे। परिवार के लोगों के मुताबिक गुरुवार की शाम पांच बजे कॉलेज के कर्मचारी राकेश शर्मा और दो गार्ड उनके घर पहुंचे थे और जाकिर से दीपावली की रात को ड्यूटी करने के लिए कॉलेज चलने को कहा था लेकिन उन्होंने ड्यूटी पर जाने से इन्कार कर दिया।

इस पर राकेश ने उनसे कहा कि वह कॉलेज चलकर कॉलेज मालिक से ही इस बारे में बात कर लें। इस पर जाकिर उनके साथ कॉलेज चला गया। देर रात तक वह नहीं लौटे तो परिवार वालों को लगा कि वह रात में ड्यूटी के लिए रुक गए होंगे, लेकिन सुबह जाकिर की मौत की खबर घर पहुंची। 

दीवार से फेंकने के चिह्न नहीं मिले

FIR against Engineering college management in murder of watchman
प्रतीकात्मक तस्वीर

चौकीदार की लाश मिलने की सूचना पर सीओ विजय प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष रवि कुमार फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। परिवार के लोगों से पुलिस ने लंबी पूछताछ की। जाकिर के भाई शाकिर की तरफ से राजश्री कॉलेज के मालिक राजेंद्र अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, राकेश शर्मा सहित दो गार्डों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हालांकि कॉलेज के रजिस्टर के मुताबिक जाकिर ने 4.30 बजे कॉलेज में एंट्री की और 5.30 बजे बाहर निकल गए थे।  

परिजनों के मुताबिक राजश्री कॉलेज जब बना था तो उसके मालिकों ने जाकिर अली से जमीन भी खरीदी थी। इसी की एवज में उन्हें चौकीदार की नौकरी पर रखा गया था। वह अपनी पत्नी के साथ गांव में रहते थे, उनकी कोई संतान नहीं थी।

ये भी पढ़ें- दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से निकला था, फुटपाथ पर मिली ईंट से कुचली लाश

परिवार के मुताबिक हत्या करने के बाद लाश को बाउंड्रीवॉल से बाहर फेंका गया। हालांकि 12 फीट ऊंची बाउंड्री वाल पर सरिया लगी है और वहां से जाकिर को फेंकने के चिह्न नहीं मिले। इतनी ऊंचाई से लाश फेंकने पर बाहरी चोट भी आनी चाहिए थी। जाकिर के पैर से ही हल्का खून का रिसाव होता मिला था। 

20 मीटर दायरे में बिखरा मिला सामान 

FIR against Engineering college management in murder of watchman
प्रतीकात्मक तस्वीर

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस हादसा और हत्या दोनों एंगल से जाकिर की मौत की तफ्तीश कर रही है। एक थ्योरी यह है कि गिरने से जाकिर के सीने पर चोट आई हो, जिससे पसलियां टूटीं और दिल फट गया। लेकिन घटनास्थल पर करीब 20 मीटर के दायरे में बिखरा हुआ सामान संदेह पैदा कर रहा है।

लाश से करीब नौ मीटर की दूरी पर जाकिर की चप्पल पड़ी मिली। उससे करीब 10 मीटर की दूरी पर हंसिया पड़ी थी और करीब 15 मीटर की दूरी पर डंडा पड़ा मिला। सवाल है कि अगर यह महज हादसा है तो सामान कैसे बिखरा हुआ था। 

परिवार ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही शव को उठाने दिया गया। 

इस मामले में कॉलेज के रजिस्ट्रार दुष्यंत माहेश्वरी का कहना है कि, जाकिर अली शाह हमारे यहां चौकीदारी नहीं करते थे। ऐसा सुनने में आया है कि उनके नाम कुछ जमीन है, हो सकता है कि इसी को लेकर हत्या हुई हो। कॉलेज प्रशासन का हत्या से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरी बात स्पष्ट हो जाएगी। 

एसपी देहात ख्याति गर्ग ने बताया कि, जाकिर के परिवार की तहरीर के मुताबिक हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तफ्तीश में पूरा मामला सामने आ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed