फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   man killed in harsh vihar delhi by bricks

दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से निकला था, फुटपाथ पर मिली ईंट से कुचली लाश

Sat, 21 Oct 2017 08:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Oct 2017 08:23 AM IST
विज्ञापन
man killed in harsh vihar delhi by bricks

हर्ष विहार इलाके में बृहस्पतिवार रात एक युवक की ईंट मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्राथमिक जांच के बाद पुलिस आपसी रंजिश को हत्या की वजह मान रही है। पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मरने वाले की शिनाख्त संदीप (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, संदीप सपरिवार बुध विहार मंडोली में रहता था। वह मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से निकला। देर रात तक वापस नहीं आने पर परिवार वाले उसकी तलाश करने लगे। रात करीब तीन बजे पुलिस को एक प्राइवेट नर्सिंग होम के पास फुटपाथ पर शव मिलने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस को शव के पास से खून से सने ईंट और कंक्रीट के पत्थर मिले। पुलिस ने आशंका जतायी है कि संदीप की ईंट मारकर हत्या की गई है।

पूछताछ में परिवार वालों ने पड़ोस में रहने वाले दो युवकों पर हत्या करने का शक जताया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले संदीप का पड़ोस में रहने वाले दो युवकों से झगड़ा हुआ था। आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया था। पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed