{"_id":"5a44f7984f1c1bbd208b9424","slug":"fight-over-land-between-two-parties-2-dead-and-5-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत विवाद में दो पक्ष भिड़े, दो की हत्या, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत विवाद में दो पक्ष भिड़े, दो की हत्या, पांच घायल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Thu, 28 Dec 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के अगवानपुर में बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे दो पक्षों के बीच खेत की मेड को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोपी आमीन पक्ष ने खेत मे आधा दर्जन लोगों के साथ हथियारों के साथ कमरुल पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में धारदार हथियारों का भी इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
दोनों पक्षों के बीच हुई फायरिंग से भगदड़ मच गई। घटना में कमरुल (32) पुत्र नूर इस्लाम, मुजस्सिम (37) पुत्र माजिद के सिर में गोली लगने से मौत हो गई वहीं मृतक पक्ष के कदीम, फहीम, रफीक, सदरूल और जावेद घायल हो गए।
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड की सूचना पर एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी देहात राजेश कुमार कई थानों की फोर्स के साथ गांव पहुंचे।
सभी घायलों को पुलिस ने मेडिकल इमरजेंसी में भर्ती कराया। सिर में गोली लगे से 3 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि पांचों घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज से आनंद अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मृतक पक्ष से अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जमीन के विवाद में दोनों पक्षों में एक दिन पहले बुधवार को विवाद शुरू हुआ था। जिसके बाद दोनों में मामला निपट लिया था। वहीं गुरुवार को आरोपी पक्ष ने पूरी प्लानिंग से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिसबल तैनात है।