{"_id":"5c244819bdec2256a50a3c95","slug":"fed-up-with-harrasment-women-allegedly-cut-the-private-part-of-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का पीछा करता था शख्स, सबक सिखाने के लिए उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला का पीछा करता था शख्स, सबक सिखाने के लिए उठाया खौफनाक कदम
Thu, 27 Dec 2018 09:03 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 27 Dec 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर 2 साल के एक व्यक्ति का निजी अंग काट दिया है। महिला का कहना है कि आरोपी व्यक्ति उसका उत्पीड़न कर रहा था। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मानपाड़ा के नानदीवाली क्षेत्र में कल रात हुई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पीड़ित और 42 वर्षीय महिला एक ही मोहल्ले में रहते हैं। हालांकि पुलिस ने दोनों की पहचान जाहिर नहीं की है। महिला ने पुलिस को बताया कि युवक पिछले कुछ सप्ताह से उसका पीछा कर रहा था।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले युवक ने महिला के पति को बताया था कि वह उसकी पत्नी को पसंद करता है, जिसके बाद दंपति के बीच झगड़ा हुआ। महिला ने सबक सीखाने के लिए पीड़ित शख्स को एक सुनसान जगह पर मंगलवार की रात को बुलाया। जब वह वहां पहुंचा तो म्हात्रे और केनिया ने कथित तौर पर उसपर हमला कर दिया। इस दौरान महिला ने उसका निजी अंग काट दिया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने कहा, पीड़ित गंभीर रूप से घायल है। उसे स्थानीय लोग डोंबीवली अस्पताल लेकर गए जहां उसकी सर्जरी हुई। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने म्हात्रे औप केनिना सहित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को स्थानीय अदालत मे पेश किया गया जहां से उन्हें तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।